पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर चप्पल पहन कर माल्यार्पण कर अपमानित किया,।।
रन्नौद - शिवपुरी।। जिले भर में आज गुरुवार सुबह से ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा मंडलों में जोर शोर से मनाई गई इसी बीच एक ख़तोरा मंडल से ख़बर निकल सामने आई जहां ख़तोरा मंडल में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही थी इस बीच जयंती मनाते समय एक भाजपा कार्यकर्ता माल्यार्पण करते समय चप्पल पहन कर माला पहनाई गई जिसके बाद एक ग्रुप में वह फोटो पोस्ट कर दिया जब प्रत्यक्ष दर्शीयो की नजर पड़ी तो बोले कि इतना भी नहीं पता कि महापुरुषों को किन सम्मान से माल्यापन किया जाता है,।।
जानकारी मुताबिक - आज ख़तोरा मंडल में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें एक कार्यकर्ता ने माल्यार्पण करते समय चप्पल उतरना भूल गया ओर पंडित दीन दयाल उपाध्याय को अपमानित कर गया,।।
बता दे कि पूर्व में भी ऐसे कई मामले महापुरुषों के अपमानित करने वाले प्रकाश में आए हैं लेकिन जिम्मेदार वरिष्ठ नेता इस पर विशेष ध्यान देने से बच रहे है और महापुरुषों चित्र पर किस तरह चप्पल पहन कर माल्यार्पण कर रहे हैं वह बहुत ही निंदनीय है,।।

कोई टिप्पणी नहीं