pub-7443694812611045 दुखद हादसा - बिजली के खंभे से जमीन में फैला करंट : 10 भेड़ों की मौत, 5 गंभीर घायल, रन्नौद थाना में मामला दर्ज।। - Agnichakra

दुखद हादसा - बिजली के खंभे से जमीन में फैला करंट : 10 भेड़ों की मौत, 5 गंभीर घायल, रन्नौद थाना में मामला दर्ज।।



रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम माढा गणेशखेड़ा में बिजली के करंट से बड़ा हादसा हो गया बिजली के खंभे से फैले करंट की चपेट में आकर 10 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे से पशुपालक को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।।



जानकारी के अनुसार ग्राम अटलपुर निवासी घाशीराम पुत्र सोमा पाल (50) 5 जनवरी की रात करीब 2 बजे अपनी टपरिया में झाड़ू लगा रहा था। उसकी भेड़ें टपरिया के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक भेड़ों के चिल्लाने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो टपरिया के पास लगे बिजली के खंभे पर गिल्टोरा पाइप लाइन का इंसुलेटर बस्ट हो गया था, जिससे जमीन पर करंट फैल गया।।




करंट फैलने के कारण 10 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय मौके पर देवी सिंह जाटव और राज्नु आदिवासी पहुंचे, जिन्होंने बिजली का करंट बंद करवाने में मदद की।


घटना के बाद पीड़ित की सूचना पर रन्नौद थाना पुलिस ने मृत मवेशी क्रमांक 01/26 कायम कर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सउनि दशरथ सिंह राजपूत को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।









 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.