pub-7443694812611045 रन्नौद - माढ़ा घाटी पर रोड के गड्ढे बचाने तहसीलदार की गाड़ी पलटी, बड़ा हादसा टला ।। - Agnichakra

रन्नौद - माढ़ा घाटी पर रोड के गड्ढे बचाने तहसीलदार की गाड़ी पलटी, बड़ा हादसा टला ।।

 




पॉइंट नम्बर 1 -।। भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार रजक ,डॉक्टर श्याम कुशवाह ने, बमुश्किल ड्राइवर को निकाला,।।



पॉइंट नम्बर 2 -।। गनीमत रही कि रन्नौद तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव गाड़ी में सवार नहीं थे,।।



पॉइंट नम्बर 3 -।। डंगोरा जोड़ से रन्नौद पिछोर मार्ग जर्जर हालत में हर दिन हो रहे हादसे जिम्मेदार का ध्यान आकर्षित नहीं


रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के माढ़ा घाटी पर स्थित रोड के गड्ढे बचाने के फेर में रन्नौद तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव की बोलेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई लुकवासा में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सिंधिया निष्ठ भाजपा मंडल अध्यक्ष रन्नौद विपिन शर्मा व राजकुमार रजक , डॉक्टर श्याम सिंह कुशवाह ने घायलों को सुरक्षित निकाला, फरिश्ता बने विपिन शर्मा व उनकी टीम,।।





जानकारी के मुताबिक - आज अल सुबह रन्नौद तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव की बोलेरो गाड़ी डीजल भराने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रही थी उसी वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के फेर में गाड़ी माढा घाटी पर रोड में गड्ढे अधिक होने से तीन गुलाटी खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें चालक रामस्वरूप धाकड़ गंभीर घायल हो गए हैं मौके से गुजर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा व उनकी टीम ने ड्राइवर को कार से सुरक्षित बाहर निकाला बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग भी बैठा था वह बालबाल बच गया तत्काल में दोनो को ईलाज के लिए रन्नौद अस्पताल ला गया जहां उपचार जारी है,।।



यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि रन्नौद पिछोर मार्ग इन दिनों जर्जर हालत में है वाहन चालक हर रोज हादसे का शिकार हो रहे हैं जिसके बावजूद भी जिम्मेदार रोड की खस्ता हालत सही कराने में दिलचस्व दिखाई नहीं दे रहे हैं जिसका नतीजा है कि तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई गनीमत रही कि तहसीलदार कल्याण सिंह जाटव हादसे के वक्त गाड़ी में मौजूद नहीं थे,।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.