किसानों तक पहुंचने वाली नहर की समय पर सफाई न होने एवं दबंग किसानों की रोक से छोटे किसानों की फसल खराब होने की कगार पर,।।
रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद तहसील अंतर्गत अकाझरी गांव के नाम से पहाड़ा खुर्द पर बने तलाब से किसानों के लिए नहर का पानी छूटे दो महीने का समय बीत गया है लेकिन किसानों के खेत तक पहुंचने वाली नहर इन दिनों जर्जर हालत में है जिससे छोटे किसानों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है बता दे कि नहर का पानी धीमे गति से जा रहा है वहीं बीच में रोक लगाकर कर बड़े दबंग किसान पानी की चोरी कर रहे जिससे एक दर्जन छोटे किसानों ने अपनी पीढ़ा जाहिर की है समय पर पानी मिले तो बची खुची फसल बच सकती है,।।
जानकारी के अनुसार - पहाड़ा खुर्द पर बने तलाब का पानी नहर के जरिए से अकाझिरी गांव तक पहुंचना होता है जबकि रन्नौद खरीला आदि छात्र में पहुंचने में बड़ी देरी हो रही है इसका नतीजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है पाठकों को ज्ञात करा दे कि शासन से हर साल नहर की साफ सफाई के लिए लाखों रुपया आता होगा लेकिन जिम्मेदार की अनदेखी के चलते नहर अपने आप में जमकर आंसू बहा रही हैं,अब देखना यह होगा कि छोटे किसानों तक पानी पहुंचे उसके लिए सिंचाई विभाग ठोस कदम उठाता है या फिर बड़े किसानों की दाव में जिम्मेदार गहरी नींद में रहेंगे,।।


कोई टिप्पणी नहीं