pub-7443694812611045 ख़बर का असर, ग्रामीणों के विरोध के बाद नगर से कचड़ा उठना हुआ बंद,।। - Agnichakra

ख़बर का असर, ग्रामीणों के विरोध के बाद नगर से कचड़ा उठना हुआ बंद,।।

 





पॉइंट नम्बर 1 -।। पुलिस प्रशासन के हस्तापेज के बाद कचड़ा , तय जगह पर फेंकना शुरू हुआ ,।।


पॉइंट नम्बर 2 -।। सफाई कर्मचारियों ने एकाएक पन्नियों को बीन,नष्ट किया,लगाई आग,।।





रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद नगर के वार्ड क्रमांक 14 के रहवासियों ने कचड़ा न डालने के विरोध में जमकर शक्ति प्रदर्शन किया ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते बुधवार को नगर से कचड़ा उठाया तो गया लेकिन टीचिंग ग्राउंड में कचड़ा फेकने नहीं दिया नतीजा यह हुआ कि विद्युत वितरण रोड के समीप कचड़े का ढेर जुटने लगा नगरीय प्रशासन ने व्यवस्था बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन से मदद की अपील की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सर्व प्रथम कचड़े को नष्ट कराया बाद में सीमांकन की प्रक्रिया शुरू हुई,।।




जानकारी के मुताबिक - नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बुधवार दिनांक 21 जनवरी को नगर से एकत्र हुए कचड़े को फेकने नहीं दिया ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए नपा प्रशासन की कचड़ा गाड़ियों को वार्ड में प्रवेश से पहले ही पेड़ की डाल पटक कर रास्ता बंद कर दिया सुबह से शाम हुई लेकिन कचड़ा वाहन बीच रोड पर खड़ा रहा जिससे रास्ते में निकलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ,।।



बता दे कि नगर के 15 वार्डो का कचड़ा फेकने नहीं दिया तो अगले दिन स्थिति यह सामने आई कि नगर रन्नौद के सफाई कर्मचारियों व आम जन ने कचड़ा रोड किनारे डालना शुरू कर दिया जिससे परेशानी और बढ़ने लगी तब कही जाकर राजस्व अमला व नगरीय प्रशासन ने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सेसई के वार्ड क्रमांक 14 में पहुंचे जहां कचड़ा वाहन को पुलिस अभिरक्षा में टीचिंग ग्राउंड ले जाकर कचड़े को खाली कराया पुलिस प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जब तक कोई अन्य आदेश वरिष्ठ अधिकारियों का नहीं आता तब तक नगर के प्रत्येक वार्ड से कचड़ा उठाओ और जहां जगह आवंटित हुई वहां कचड़ा फेंका जाय,।।



ग्रामीणों में नाराजगी सर चढ़के बोलने लगी करीब गुस्साए ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय शिवपुरी पहुंच कर कलेक्टर महोदय से गुहार लगाई कि हमारी सुनवाई की जाय कचड़ा डंप की जगह अन्य जगह चिन्हित की जाए जिससे हम अपना जीवन अच्छे से जी सके,।।।।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.