pub-7443694812611045 आक्रोशित भीड़ का शक्ति प्रदर्शन - कचरा ना डालने को लेकर वार्डवासी और प्रशासन आमने-सामने ,गाड़ी न निकलने की दी धमकी, वापस लौटाया,। - Agnichakra

आक्रोशित भीड़ का शक्ति प्रदर्शन - कचरा ना डालने को लेकर वार्डवासी और प्रशासन आमने-सामने ,गाड़ी न निकलने की दी धमकी, वापस लौटाया,।

 





बॉक्स  - ग्रामीणों का तीसरे दिन कचरा फेकने का विवाद गरमाया,एसडीएम अनूप श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों को वापस भगाया।।


पॉइंट नम्बर 1 -।। शासन प्रशासन की टीम हार मान कर बेरंग लौट गई,।।।



पॉइंट नम्बर 2 -।। आक्रोशित वार्डवासी बोले हम किसी भी कीमत में कचरा डालने नहीं देंगे,।।



बॉक्स -।। ग्रामीणों का आक्रोश देख एसडीएम भी भड़क गए, तहसीलदार को अगले दिन रिपोर्ट तैयार कर 15 दिवस के अंदर गांव में बने तलाब के समीप,अतिक्रमण को चिन्हित कर कब्जा हटाया जाए,।।


रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के रन्नौद नगर के वार्ड क्रमांक 14 में पिछले तीन दिनों से ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन चल रहा है शुक्रवार को स्थिति यह रही कि ग्रामीणों की सुनवाई करने पहुंचे एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को ट्रेचिंग ग्राउंड तक नहीं जाने दिया कुछ देर समझाइश के बाद ग्रामीणों ने शासन प्रशासन की टीम को टीचिंग ग्राउंड जाने दिया जब वापस लौटते समय ग्रामीणों ने फिर एसडीएम व तहसीलदार की गाड़ी रोक ली ग्रामीणों का कहना है हम चाहे मर जाए लेकिन कचड़ा नहीं डालने देंगे विवाद बढ़ता देख एसडीएम तहसीलदार सीएमओ को वापस जाना पड़ा अब देखना यह होगा कि प्रशासन आगे क्या समस्या का हल करती है ।।



जानकारी के मुताबिक - शुक्रवार अल सुबह वार्डवासियों ने प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफाई कर्मचारियों के कचड़ा वाहन को वार्ड में प्रवेश से पहले ही बीच रोड पर रोक दिया सुबह से शाम हो गई लेकिन ग्रामीणों ने भारी संख्या में विरोध दर्ज कराते हुए कोलारस एसडीएम को आने पर मजबूर कर दिया मौके पर पहुंचे एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से बात करना चाही लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी एक सुर में बोले कचड़ा सेंसई गांव में नहीं फेकने देंगे चाहे कुछ हो जाय ग्रामीणों ने सीएम के पास जाने तक बात कही इतना सुन शासन प्रशासन की टीम बिना कचड़ा खाली कराए वापस निकल गई,,।।


बॉक्स -  एसडीएम ने दिया निर्देश- सेसई नगर में सरकारी जमीन पर जो लोग कब्जा कर खेतीबाड़ी कर रहे हैं कल सुबह तक मुझे जांच रिपोर्ट चाहिए और 15 दिन के अंदर तत्काल अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए। नगर परिषद के सीएमओ विष्णु भदकारिया को कहा है कि 2 दिन के अंदर आवंटित जमीन को तारफेंसिंग कर कचरा डंप करने का काम किया जाए







बता दे कि सेंसई गांव के रहवासियों ने अपने अपने परिवार के भविष्य की चिंता करते हुए यह संकल्प लिया है कि हमारे वार्ड को नगर परिषद से हटाया जाए साथ ही कचड़ा फेकने के लिए अन्य जगह चिन्हित की जाए जिससे हम सब लोग अपनी जिदंगी सही से जी सके,।



बता दे कि ग्रामीणों के कचड़ा न फेकने के विरोध से नगर में फिर कचड़ा उठना बंद होगा, जिससे नगर की साफ सफाई की व्यवस्था बिगड़ेगी कलेक्टर के आदेश को दरकिनार करते हुए ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन जारी है,अब यह प्रदर्शन कब शांत होगा यह बड़ा सवाल है,।।






इनका कहना है, अनूप श्रीवास्तव एसडीएम कोलारस, नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के ग्रामीणों का पिछले तीन दिन से प्रदर्शन चल रहा है हमने समझाइश दी कि कचड़ा डालने दिया जाय,जगह पर्याप्त है और अच्छी जगह है इसके बावजूद ग्रामीण नहीं मान रहे, लेकिन फिर भी समस्या का हल निकालेगे ।।





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.