BIG NEWS......गुस्साए भीड़ ने चलानी, कार्यवाही के विरोध में ,पुलिस आरक्षक पर किया हमला फाड़ी वर्दी, मची सनसनी।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। जाटव समाज व अन्य समाज के लोगों का आरोप है कि, आरक्षक ने बेवजह गर्भवती महिला के पेट में लात मारी,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि,भीड़ ने एक जुट होकर पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे एक आरक्षक बुरी तरह लहूलुहान हो गया
पॉइंट नम्बर 3 -।। आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर भीड़ ने किया चक्काजाम।।
पॉइंट नम्बर 4 - थाने के सामने भीड़ द्वारा लगाया गया जाम और सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार।।
रन्नौद - शिवपुरी।। जिले भर में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में शनिवार की शाम करीब 5 बजे रन्नौद थाने के सामने वाहन चैकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार चालक मनोज जाटव को रोक कर उसके दस्तावेज चैक किए। कार चालक सीट बेल्ट नहीं लगाए था, जिसके चलते पुलिस ने उसका चालान काटने की बात कही। मनोज जाटव ने रन्नौद में रहने वाले अपने साले नीलेश जाटव को वहां बुला लिया।
बता दे कि नीलेश ने पुलिसकर्मियों से कहा कि जब दस्तावेज पूरे हैं तो फिर चालान किस बात का काट रहे हो, पुलिसकर्मी ने सीट बेल्ट न लगाने की बात कही। यहीं से दोनों पक्षों के बीच में मुुंहवाद और कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ एकत्रित होना शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच में हाथापाई और मारपीट तक की नौबत आ गई। इसी दौरान वहां मौजूद एक आरक्षक अवधेश शर्मा के साथ भीड़ ने मारपीट करते हुए उसके सिर में पत्थर मार दिया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। जब इस पर भी भीड़ का आक्रोश कम नहीं हुआ तो आरक्षक की बर्दी तक फाड़ दी गई।
इसके बाद भीड़ ने थाने के सामने चक्काजाम कर दिया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी था। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इधर गुस्साई भीड़ का कहना था कि आरक्षक अवधेश शर्मा ने भीड़ में शामिल एक गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गई और उसके पेट में दर्द होना शुरू हो गया। इसी के चलते भीड़ आक्रोशित हुई, जिसमें अवधेश शर्मा को चोट आई है। भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, वह चक्काजाम नहीं हटाएंगे। यहां बताना होगा कि इससे पूर्व इसी चालानी कार्रवाई के चलते नरवर थाने के सामने करैरा के भाजपा विधायक रमेश खटीक के शिक्षक भाई भाग्य चंद्र खटीक ने भी नरवर थाने में पदस्थ आरक्षक परमाल सिंह कुशवाह के साथ हाथापाई करते हुए उसके हाथ से चाबी छीनने का प्रयास किया था। रन्नौद थाने के सामने देर रात तक चक्काजाम जारी था।।
इनका कहना है - आरक्षक ने किसी महिला को कोई लात नहीं मारी है। उक्त लोगों ने आरक्षक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बर्दी फाड़ी है, जिसका वीडियो मौजूद है। अब दवाब बनाने के लिए चक्काजाम कर रहे हैं। फिलहाल तो यह स्पष्ट ही नहीं है कि वह आखिर चक्काजाम क्यों किए हुए हैं।
अरविंद चौहान
थाना प्रभारी, रन्नौद






कोई टिप्पणी नहीं