pub-7443694812611045 होली एवं ईदुल फ़ित्र को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,। - Agnichakra

होली एवं ईदुल फ़ित्र को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,।

 





रन्नौद - शिवपुरी ।। जिले के रन्नौद थाना परिसर में होली एवं ईदुल फ़ित्र के पावन पर्व को लेकर रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने दोनों धर्मों के लोगों के साथ बैठक लेकर मीटिंग ली गई जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।।



जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना में होली व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई थाना प्रभारी बोले कि सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये खास अपील की गई बैठक में नागरिकों से भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।।



रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि होली रंगों व खुशियों का पर्व है इसे नशामुक्त होकर मनाएं। बोर्ड परीक्षा का समय चल रहा है डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। होली सड़क पर न जलाकर निर्धारित स्थानों पर ही जलाने की अपील की गई।कहा कि पर्व की सफलता प्रशासन और जनता के आपसी सहयोग पर निर्भर करती है थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि होली पारंपरिक स्थलों पर ही जलाई जाएगी तथा सुरक्षा हेतु रेत से भरे ड्रम रखे जाएंगे। नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.