क्राइम न्यूज़ -: मायापुर थाना के पड़ोरा गांव में - महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या, आरोपी अज्ञात।
पॉइंट नम्बर 1 -।। देर रात्रि शादी समारोह से लौट कर आई थी महिला घर में सोते वक्त अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से सर - मुंह - गले पर किए अनेक बार,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। पति मजदूरी के चलते बाहर काम करता है ,महिला की करीब 15 साल पहले शादी हुई थी।।
रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पड़ोरा गांव में गुरुवार देर रात्रि अज्ञात बदमाश ने आदिवासी समाज की महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी घटना की जानकारी मृतिका की मां प्रेम बाई आदिवासी उम्र 60 साल निवासी पड़ोरा ने मायापुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पीएम हेतु भिजवाया हत्या के मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है,।।।
जानकारी के अनुसार पड़ोरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई महिला कामता बाई आदिवासी पत्नी दशरथ आदिवासी उम्र 37 साल निवासी लोटन हाल निवासी पडोरा शादी से लौट कर जब घर पहुंची तो करीब 11 बजे रात को महिला अपने घर में पलंग पर लेटी थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से पहले सर पर बार किया जिसके बाद मुंह व गला रेत कर निर्मम हत्या कर आरोपी भागने मे सफल रहा,।।
बता दे कि मृतिका कामता बाई आदिवासी अपनी मां प्रेम बाई आदिवासी के साथ रह रही थी महिला की शादी को करीब 15 साल हो गए थे महिला को कोई संतान नहीं हुई थी महिला की शादी लोटन गांव के दशरथ आदिवासी के साथ हुई थी शादी के कुछ समय बाद से पति काम के सिलसिले में बाहर चला गया था जिसके बाद कामता बाई मां के साथ रह रही थी आचनक हत्या से सनसनी फैल गई है हत्या के पीछे कारण पूर्ण रूप से अज्ञात है पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पड़ताल शुरू कर दी है,।।
इनका कहना है - दिनेश नरवरिया थाना प्रभारी मायापुर -/गुरुवार देर रात्रि किसी अज्ञात बदमाश ने एक महिला के सर व मुंह में धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे महिला की मौत हो गई है अज्ञात आरोपी की पड़ताल की जा रही है।।

कोई टिप्पणी नहीं