pub-7443694812611045 रमजान के पवित्र माह के दूसरे जुमे की खुशीसी नमाज अदा की गई - मांगी अमन चैन की दुआ,।। - Agnichakra

रमजान के पवित्र माह के दूसरे जुमे की खुशीसी नमाज अदा की गई - मांगी अमन चैन की दुआ,।।

 




नए नए कपड़े,सुरमा,खुशबू,आदि लगा कर मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे मस्जिद अदा की नमाज,।।




रन्नौद - शिवपुरी।। नगर रन्नौद की शाही जमा मस्जिद में माहे रमजान मुबारक के दूसरे जुमे की खुशीसी नमाज अदा की गई रमजान का महीना बड़ा ही बरकत वाला महीना होता है बता दे कि यह महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अपने रब अल्लाह रब्बुल इज्जत से गुनाहों की माफी मांग कर मगफिरत करवाते हैं यहां बता दे कि रन्नौद में आधा दर्जन मस्जिद में तराबी की नमाज अदा की जा रही है जिसमें से आज एक मस्जिद में कुरान करीम मुकम्मल हुआ है जिसमें 10 दिन की तराबी नमाज मौलाना उसामा फारुकी ने अदा कराई है,।।








जानकारी के अनुसार  रन्नौद की शाही जमा मस्जिद सहित आधा दर्जन मस्जिद में रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई जुमे की नमाज से पहले सर्व प्रथम इमाम साहब ने बयान किया जिसमें मुस्लिम लोगों को सही गलत की बाते बताई गई इतना ही नहीं मुस्लिम लोगों को हिदायत दी कि रमजान के पवित्र महीने में नेक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।।



जैसी कि सदका,जकात इमदाद,अपने मरहूमों के सबाब के लिए आगे रहना चाहिए साथ ही बयान में रोजे रखने के लिए भी कहा गया कि साल में एक महीना मिलता है खुदा को राजी करने के लिए अगर यह महीना भी गफलत में निकाल दोगे तो कल कयामत में क्या जवाब दोगे इस लिए रमजान का महीना इबादत व मगफिरत वाला महीना है इसको जाया न किया जाय इसकी सबको फिक्र रखना चाहिए,।।







कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.