इफ्तार आयोजन :- रन्नौद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन,। इफ्तार पार्टी में अमन चैन व शांति के लिए रोजेदारों ने मांगी दुआ,।।
रोजा खोलने का मस्जिद से एलान होते ही,रोजेदारों ने इफ्तार किया,अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए हर एक निवाले पर अल्लाह रब्बुल इज्जत की बड़ाई की गई,।।
रन्नौद - शिवपुरी।। गुरुवार शाम नगर के वार्ड क्रमांक 6 शेख मोहल्ला रन्नौद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ जिसमें करीब 100 से अधिक रोजेदारों का इफ्तार कराया गया हर साल की भांति इस बर्ष भी नवयुवकों ने इफ्तार पार्टी का माकूल आयोजन किया गया , बता दे कि गुरुवार 5 मार्च को रमजान मुबारक के 15 रोजे हो चुके हैं इसी के साथ ईदुल फ़ित्र की तैयारी भी अभी से घर घर में शुरू हो गई है,ईद पर लोग नए कुर्ता पजामा, पठानी सूट बनाने में जुट गए हैं,।।
जानकारी के अनुसार, रन्नौद नगर में आज शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुस्लिम युवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसके बाद इफ्तार पार्टी के लिए सामग्री खरीद कर लाए मुस्लिम युवकों ने दस्तरखान लगाया गया एकाएक दस्तरखान के आजू बाजू रोजदारों को बिठाया गया फिर रोजेदारों ने हाथ उठाकर अपने अपने रोजा को खुदा की बारगाह में कुबूल कराने दुआ की गई,साथ ही देश सहित आसपास क्षेत्र में अमन चैन व शांति के लिए खास दुआ की गई जिसमें 100 से अधिक रोजेदार मौजूद रहे,।।


कोई टिप्पणी नहीं