वारदात - महज पांच रुपए का नोट फाड़ने पर भड़का विवाद, लोधी और आदिवासी समाज में मारपीट - पथराव 4 घायल, 6 पर केस।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। आदिवासी पक्ष की ओर से लोधी पक्ष के आधा दर्जन पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज।।
बॉक्स -।। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान एक बार फिर आए चर्चा में,लोधी ओर आदिवासी समाज में हुए विवाद में परिजनों को सीने से लगा कर कठोर कार्यवाही का भरोसा दिया,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। घटना स्थल पर पहुंच कर,स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस प्रशासन के लोग।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। अधमरा हालत में जमीन पर पड़ा आदिवासी युवक।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। गंभीर घायल से चिपक कर रोते परिजन,
रन्नौद - शिवपुरी ।। रन्नौद थानांतर्गत के खोराना गांव में शराब को लेकर दिया गया 500 रुपये का नोट फाड़ने की बात पर लोधी समुदाय व आदिवासी समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने स्थिति को काबू में किया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
जानकारी के मुताबिक उक्त घटना मंगलवार रात 8 बजे खोराना गांव के बड़े महाराज मंदिर के पास घटित हुई है आदिवासी समाज के युवक बलवीर आदिवासी का आरोप है कि उसने अरविंद लोधी से शराब के बारे में पूछा और उसे 500 रुपये का नोट देते हुए शराब लाने को कहा लेकिन अरविंद लोधी ने नोट फाड़ दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी से हमला कर दिया।।
बताया गया है कि बलवीर के शोर मचाने पर दिलीप आदिवासी और नातीराजा आदिवासी उसे बचाने पहुंचे तभी आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया इस दौरान पत्थर और लाठियों से हमला किया गया, जिसमें दिलीप के सिर में गंभीर चोट आई और वह गस्त खाकर गिर गया, वहीं मारपीट की घटना में नातीराजा भी घायल हो गया।।
वहीं दूसरे पक्ष से अमोल लोधी ने बताया कि वह झगड़ा शांत कराने पहुंचा था, तभी बलवीर आदिवासी और बट्ट आदिवासी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसके माथे में चोट आई और खून निकलने लगा घटना की सूचना मिलते ही रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए रन्नौद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज करते हुए छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य विभिन्न धाराओं में मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।




कोई टिप्पणी नहीं