अपराध, घटना में तीन पहलू - रन्नौद में 60 वर्षीय महिला की हत्या, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी।
आरोप - आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म,गुस्साए परिजन ने लाठी डंडे से आरोपी व उसकी मां की कर दी पिटाई , मां की मौत।।
फरहान काजी - रन्नौद - शिवपुरी जिले के रन्नौद नगर में दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है शुक्रवार करीब 1 बजे आरोपी इंदल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अपने घर छोड़ने की कह कर साथ ले गया मौका पाते ही आरोपी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पुलिया की खंती में लेजाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार होकर घर में जा छुपा,।।
बता दे कि परिजनों को खबर मिली मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहले महिला को थाने पर ले गए रिपोर्ट दर्ज कराने जिसके बाद गुस्साए परिजन ने आरोपी के घर पहुंच कर आरोपी व उसकी मां की जमकर मारपीट कर दी जिससे महिला की मौत हो गई है, वहीं आरोपी इंदल की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया,।।
घटना से फैली क्षेत्र में सनसनी बता दे कि कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र अब तक की पिछले 24 घंटे में बड़ी घटना घटित हुई है वहीं उक्त घटना क्रम के बीच में खबर मिल रही है कि एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला के साथ रेप हुआ है रेप का बदला आरोपी की मां की हत्या करके लिया गया है, हालांकि रन्नौद थाना पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है,मामले की जांच जारी है। आगनबाडी कार्यकर्ता के रेप का मामला दर्ज किया जा चुका है वही हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है।
रन्नौद नगर के सदर बाजार में निवास करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने रन्नौद पुलिस को बताया कि आज दोपहर लगभग डेढ बजे मे अपनी आंगनबाड़ी के स्टाफ के बीमार रिश्तेदार को देखने अस्पताल गई थी,अस्पताल जाने के बाद मे अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में इंदल गुर्जर बाइक से मेरे पास आ गया।
इंदल की बाइक पर में पीछे बैठ गई। इंदल मुझे घर ना ले जाते हुए नगर पालिका के पास वाले सुनसान रास्ते की तरफ ले गया,इंदल कुछ नहीं बोला उसके बाद में उसकी बाइक से कूद गई। इंदल ने बाइक को रोका और मुझे जबरिया नदी किनारे ले गया और मेरा रेप कर दिया।
पीड़िता का कहना हे कि इसके बाद में इंदल वहां से भाग गया। मैंने फोन लगाकर अपने भाई को पूरा घटनाक्रम बताया। रन्नौद थाना पुलिस ने इस मामले मे पीड़िता के बयान के आधार पर इंदल गुर्जर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया।।
इधर इंदल की मॉ की संदिग्ध की मौत
रन्नौद के वार्ड क्रमांक 13 मे निवास करने वाली सिरकुंवर उम्र 65 साल पत्नी पोखम गुर्जर की संदिग्ध मौत की खबर मिल रही है। महिला की मौत सिर मे चोट लगने के कारण हुई है। मृतक महिला रेप के आरोपी सिरकुंवर की मॉ है। जानकारी मिल रही है कि इंदल गुर्जर रेप की घटना को अंजाम देकर सीधे अपने घर पहुंचा है और अपनी बाइक को घर के पीछे खडा कर घर मे घुस गया था,इधर रेप की पीडिता के भाईयो ने मिलकर इंदल गुर्जर के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।
बीच-बचाव में गई मां की जान चली गई
हमलावरों ने जब लोहे की रॉड और लाठियों से इंदल पर हमला किया, तो उसे बचाने के लिए उसकी 65 वर्षीय मां सिर कुंवर बाई बीच में आ गई। हमले के दौरान वृद्ध महिला की कनपटी और सिर के पास गंभीर चोट आई, जिससे संभवतः ब्रेन हेमरेज होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में आरोपी इंदल की पसलियों में भी गहरी चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।
पुलिस की स्थिति
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। रन्नौद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन महिला की मौत के मामले में फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।।





कोई टिप्पणी नहीं