रन्नौद के शासकीय विद्यालय के दो छात्र एवं एक छात्रा रही टॉपर, बधाई का लगा तांता,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। दो छात्र छात्रा को मिलेगी प्रदेश सरकार से स्कूटी , आगे की पढ़ाई की राह होगी आसान,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रन्नौद का बोर्ड परीक्षा परिणाम आज के युग में बेहतर रहा, विद्यार्थियों शानदार प्रदर्शन कर रन्नौद नगर का मान बढ़ाया ,,।।
फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी।। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रन्नौद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि इस वर्ष विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 72.80 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 67.60 प्रतिशत रहा।।
विषयवार परीक्षा परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा जिसमें कई विषयों का परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया जिसमें व्यावसायिक शिक्षा AG ( एग्रीकल्चर ) एवं IT/ITes में भी उत्कृष्ट परिणाम रहा कक्षा 12वीं में सोनम जाटव रहीं विद्यालय टॉपरकक्षा 12वीं में सोनम जाटव पुत्री गोपाल जाटव ने 431 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं आशीष राय पुत्र मुकेश राय ने 400 अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।।
कक्षा 10वीं में गौरव कुशवाह ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शनकक्षा 10वीं में गौरव कुशवाह, पुत्र श्री मुकेश कुशवाह ने 452 अंक (90.4 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। संकायवार विद्यार्थियों ने भी लहराया परचमकक्षा 12वीं में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।।
कला संकाय में भावना यादव ने 425 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।गणित संकाय में सोनम जाटव ने 431 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जीव विज्ञान संकाय में विनीता ओझा ने 418 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया।।
प्रथम श्रेणी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि इस सत्र में कक्षा 10वीं के 71 विद्यार्थी तथा कक्षा 12वीं के 63 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। यह उपलब्धि विद्यालय की बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासित शिक्षण व्यवस्था को दर्शाती है।।
19 विद्यार्थियों ने प्राप्त की लैपटॉप पात्रता विद्यालय के 19 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर लैपटॉप पात्रता श्रेणी में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के अनुकूल शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार सेन एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय का यह उत्कृष्ट परिणाम आने वाले वर्षों में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

कोई टिप्पणी नहीं