pub-7443694812611045 घटना - सब्जी की फसल में सिंचाई कर रहा युवक - करंट लगने से मौत,।। - Agnichakra

घटना - सब्जी की फसल में सिंचाई कर रहा युवक - करंट लगने से मौत,।।

 






मृतक धर्मसिंह अपने पीछे ढेर साल की बेटी को अकेला रोते हुए छोड़ गया,।।





फरहान काजी रन्नौद ।। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में आज उस समय सनसनी मच गई जब 25 वर्षीय युवक धर्मसिंह कुशवाह अपने खेत पर सब्जी की फसल में सिंचाई के लिए तार डाल कर मोटर चालू करने गया अचानक तार टूट कर धर्म कुशवाह पर जा गिरा जिससे बुरी तरह झुलस गया करंट का कहर इतना तेज था कि युवक ने दम तोड़ दिया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई है मृतक अपने पीछे एक ढेर साल की बेटी को रोता हुआ छोड़ गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है,।।।



जानकारी के अनुसार - रन्नौद नगर में स्थित खोकई मठ के पास खेत पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है बता दे कि धर्मसिंह पुत्र गोपाल कुशवाह उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 5 अपने खेत पर सब्जी की फसल में सिंचाई हेतु डीपी से तार जोड कर पानी देने गया अचानक तार टूट कर धर्मसिंह पर जा गिरा जिससे वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया ओर करंट का कहर इतना तेज था कि धर्मसिंह ने दम तोड़ दिया,।।




मृतक के पिता गोपाल कुशवाह ने बताया कि मेरा बेटा धर्मसिंह खेत पर बिजली तार जोड़ कर खेत में लगी सब्जी की फसल की सिंचाई के लिए गया था अचानक तार टूट कर गिर गया जिससे करंट लगने से मौत हो गई करीब दो घंटे के बाद जानकारी मिली कि खेत में बिजली के तारों में उलझा हुआ है। शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बदरवास भेज दिया गया आगे की जांच शुरू,।।






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.