केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यक्रम को लेकर - एसडीएम विधायक,भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया निरीक्षण,।।
24 अप्रैल को नवीन तहसील भवन सहित दर्जनों निर्माण कार्य के होंगे भूमिपूजन,।।
रन्नौद नगर सहित आसपास के क्षेत्र को मिल सकती है बड़ी सौगात,।।
फरहान काजी रन्नौद - जिले के रन्नौद में स्थित नवीन तहसील भवन का उद्घाटन एवं दर्जनों निर्माण कार्य के भूमिपूजन होना है जिसके चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 24 अप्रैल को कार्यक्रम तय हुआ है कार्यक्रम से पूर्व कोलारस अनुविभागीय अधिकारी अनूप श्रीवास्तव एवं कोलारस विधायक महेंद्र राम सिंह यादव भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव रन्नौद के नवीन तहसील भवन पर पहुंचे जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण में एसडीएम व विधायक व्यवस्थापक से बोले कि दिनांक 24 अप्रैल को कम दिन रह गए हैं आज से ही कार्यक्रम की तैयारियों में सभी लग जाय कार्यक्रम भव्य होना है जिसको लेकर पंडाल भी बड़ा लगेगा जिसको लेकर टेंट ठेकदार नियुक्त किए गए,।।
जानकारी के अनुसार - रन्नौद में स्थित नवीन तहसील भवन का उद्घाटन एवं दर्जनों निर्माण कार्य का 24 अप्रैल को भूमिपूजन होना है जिसको लेकर तैयारी में शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की टीम जुट गई है कार्यक्रम शांति पूर्वक एवं सफल हो इसके लिए सभी को हिदायत दी गई साथ ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मंच अच्छी ओर मजबूत बनना है साथ ही एक बड़ा हजारों लोगों के लिए पंडाल लगना है जरा सी भी कार्यक्रम के दौरान चूक हुई तो खेर नहीं होगी,।।
निरीक्षण में मौजूद कोलारस विधायक महेंद्र राम सिंह यादव कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव,भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी बंटी भैया,नरेंद्र सिंह सिकरवार, नपा अध्यक्ष राजकुमारी जमुना प्रसाद कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन भानु प्रकाश शर्मा, नपा उपाध्यक्ष अमित गोलू बोहरे,नारायण सिंह कुशवाह,डॉक्टर श्याम सिंह कुशवाह ,अमन गांधी आदि प्रशासनिक अमला एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे,।।


कोई टिप्पणी नहीं