pub-7443694812611045 दुखद हादसा - गले में सांकल बांध कर खींच रहा भैंस,गुस्साए भैंस ने घसीट डाला ,युवक की मौत।। - Agnichakra

दुखद हादसा - गले में सांकल बांध कर खींच रहा भैंस,गुस्साए भैंस ने घसीट डाला ,युवक की मौत।।

 




पॉइंट नम्बर 1 -।। शराब के नशे में उठाया जानलेवा कदम, परिवार सदमे में, गांव में दहशत भरा माहौल ।।



पॉइंट नम्बर 2 -।। भैंस को मारा लठ - गुस्साए जानवर ने नहीं दिया संभलने का मौका,ओर चली गई जान,उजड़ गया पत्नी का सुहाग, छिन गया बच्चों के सर से बाप का हाथ ।।


बॉक्स -।। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि क्या यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण रहा। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।



फरहान काजी @ रन्नौद - जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा मे आने वाले वार्ड क्रमांक 12 में बुधवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक युवक को अपनी ही भैंस के गले में बंधी सांकल को अपने गले में बांधना भारी पड़ गया। बेकाबू हुई भैंस ने युवक को इस कदर घसीटा कि सांकल के दबाव से उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई।।




शराब के नशे में उठाया जानलेवा कदम - जानकारी के अनुसार रन्नौद निवासी गोपाल उम्र 35 साल पुत्र कमलेश प्रजापति बुधवार दोपहर अपनी भैंस चराने के लिए टगर में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहाँ भैंस चराते समय गोपाल ने शराब का सेवन कर लिया। शाम के वक्त जब घर लौटने की बारी आई तो भैंस सड़क की ओर आने को तैयार नहीं थी। उसे खींचने के प्रयास में गोपाल ने एक ऐसी आत्मघाती गलती कर दी जो उसकी जान पर बन आई।।




भैंस को मारा लठ - गुस्साए जानवर ने नहीं दिया संभलने का मौका - प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार - जब भैंस नहीं मानी तो गोपाल ने सांकल का दूसरा हिस्सा अपने गले में लपेट लिया और भैंस को लठ मार दिया। अचानक हुए हमले से भैंस बिफर गई और वह तेजी से भागने लगी। सांकल गोपाल के गले में बंधी होने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा और भैंस उसे पत्थरों और ऊबड़-खाबड़ जमीन पर घसीटती ले गई।।




राहगीर रह गए दंग - जब तक वहां से गुजर रहे राहगीर कुछ समझ पाते या मदद के लिए दौड़ते तब तक गुस्साए जानवर ने गोपाल को दोबारा जोर से घसीट दिया। सांकल का फंदा गले में इतना कस गया कि गोपाल की गर्दन बुरी तरह कट गई और उसने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया।।




पुलिस ने शुरू की जांच - घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रन्नौद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बदरवास भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि क्या यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण रहा। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.