pub-7443694812611045 रिटायर शिक्षक मोहम्मद वकील काजी एवं समीना बेगम , हज यात्रा के लिए रवाना हुए, स्वागत की झड़ी लगी,।। - Agnichakra

रिटायर शिक्षक मोहम्मद वकील काजी एवं समीना बेगम , हज यात्रा के लिए रवाना हुए, स्वागत की झड़ी लगी,।।

 





हज पर जा रहे वकील काजी का घर से लेकर बस स्टैंड तक हुआ स्वागत, लोगो ने दुआ की दरखास्त की,।।




फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी ।। हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब जाने के लिए रवाना,दुसरे जत्थे का सिलसिला हुआ शुरू करीब 40 दिन मक्का मदीने में रह इबादत कर दुआ की जाएगी,मोहम्मद साहब के शहर मक्का मदीने मे लाखों हज यात्रियों द्वारा हज किया जाएगा जिसको लेकर हाजियों का जाने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में रन्नौद से रिटायर शिक्षक मोहम्मद वकील काजी एवं पत्नी समीना बेगम हज यात्रा के लिए रन्नौद से होते हुए भोपाल पहुंचेंगे जहां तमाम रिश्तेदार मिलने वालों के द्वारा स्वागत किया जाएगा जिसके बाद भोपाल से मुंबई पहुचेंगे जहां सभी हज यात्रियों के साथ फ्लाइट से सऊदी अरब के मक्का मदीना पहुचेंगे ,।।









जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब 11 बजे रिटायर शिक्षक मोहम्मद वकील काजी एवं पत्नी समीना बेगम का काफिला घर से होता हुआ सादर बाजार,खटीक मोहल्ला,चंदेरी मोहल्ला,से होते हुए बस स्टैंड पहुंचे जहां जगह जगह हार माला पहना कर एवं मिठाई खिला कर हज यात्रा पर जा रहे वकील काजी एवं पत्नी समीना बेगम का स्वागत किया गया,साथ ही अपने अपने हक में दुआ की दरखास्त की गई,।।



बता दे कि मक्का मदीना का सफर इतना आसान नहीं होता है लेकिन हर मुस्लिम महिला पुरुष की दिली चाहत होती है कि मदीना शरीफ देखे,मोहम्मद साहब के शहर में बड़ा ही नूरानी माहौल रहता है हज यात्रियों के बारे में यह भी बताया जाता है कि जिस व्यक्ति पर माल ए हिसाब से कई अधिक पैसा है तो मोहम्मद साहब के शहर में मक्का मदीना जाकर हज करना मुस्लिम समुदाय पर फर्ज है,।।



हज यात्रा पर जा रहे मोहम्मद वकील काजी के विदाई के समय एक भावुक पल देखने को मिला जहां हज यात्रा पर जा रहे वकील काजी एवं पत्नी समीना बेगम जब हिंदू परिवार देवेंद्र मिश्रा के निवास पर पहुंचे जहां उन्हें हार माला पहना कर एवं मिठाई खिला कर नाम आंखों के साथ हज यात्रा के लिए विदाई दी जिसमें देवेंद्र मिश्रा व उनकी पत्नी गले मिल कर रोने लगी और बोले कि हम से कभी जाने अनजाने में गलती हो गई हो तो माफ करना ।।




यहां बता दे कि रिटायर शिक्षक देवेंद्र मिश्रा व रिटायर शिक्षक मोहम्मद वकील काजी बचपन के साथी रहे हैं वह एक साथ एक ही विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया है अब दोनों शिक्षक रिटायर हो गए हैं जिसके बाद वकील काजी का हज यात्रा के लिए जाने का समय निश्चित हुआ है वकील काजी की यात्रा सफल हो ऐसी ईश्वर अल्लाह से प्रार्थना की गई है,।।



 वही रिटायर शिक्षक वकील काजी का कहना है कि हम पति पत्नी मोहम्मद साहब के शहर में जाकर देश में अमन चैन शांति एवं भाईचारे के लिए दुआ करेंगे , 40 दिन मक्का मदीने मे रहकर हज कर वापस लौटेंगे वकील काजी एवं पत्नी समीना बेगम,।।










कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.