आरक्षक की संदिग्ध मौत - मायापुर पुलिस की डाग तामील करा कर लौट रहे थे वापस,तबियत बिगड़ी इलाज के दौरान मौत, पुलिस विभाग में शोक,।।
रन्नौद - शिवपुरी ।। जिले के मायापुर थाने में पदस्थ आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।।
जानकारी के अनुसार, आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय पिछले ढाई वर्षों से मायापुर थाने में पदस्थ थे। उनका परिवार शिवपुरी शहर के पोहरी चौराहा स्थित पुलिस लाइन में निवास करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वे शासकीय डाक लेकर शिवपुरी आए थे और रात में अपने घर पर ही ठहरे थे।।।
यहां बता दे कि आरक्षक की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।फिलहाल आरक्षक की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।मृतक आरक्षक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।


कोई टिप्पणी नहीं