आंधी-तूफान का कहर: उप सरपंच की पत्नी घायल, आधा दर्जन टांके लगे, उपचार जारी।।
रन्नौद - शिवपुरी।। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ा खुर्द में आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब करीब एक बजे आए तेज़ आंधी-तूफान ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। अचानक बदले मौसम और तेज़ हवाओं के कारण रन्नौद थाना अंतर्गत व मायापुर थाना अंतर्गत आंधी तूफान, ने जमकर कहर बरपाया है, इसी बीच पहाड़ा खुर्द के उप सरपंच की पत्नी की घायल होने की खबर प्रकाश में आई है जहां बता दे कि कुंजावती परिहार पत्नी गेंदालाल परिहार निवासी पहाड़ा खुर्द अपने घर के आंगन में बैठी थी तभी तेज हवा के साथ आंधी तूफान आया और पटोर पर रखी टीनशेड उड़ कर महिला के सर में जा लगा जिससे उप सरपंच की पत्नी लहूलुहान हो गई परिजन इलाज के लिए रन्नौद के हॉस्पिटल लाए जहां डॉक्टरों ने करीब 6 टांके लगाए जिसके बाद मामलपट्टी कर घर भेज दिया गया,।।
जानकारी के अनुसार - शनिवार दोपहर करीब 1 बजे रन्नौद सहित आसपास के गांव में आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया है,अलग अलग गांव में तूफान तीव्र गति से आया ओर दर्जनों पेड़ व मकानों को क्षतिग्रस कर गया जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया, हालांकि किसी को ज़्यादा हानि नहीं पहुंची है गनीमत यह रही कि प्रत्येक गांव में आंधी तूफान ने ज़्यादा समय तक कहर नहीं बरपाया बरना आंधी तूफान तो बड़ा ही तीव्र गति से आया था न जाने कितनो के जीवन पर प्रहार कर जाता ,।।
बॉक्स - तीव्र गति के आंधी तूफान ने ग्राम पंचायत पहाड़ा खुर्द के उप सरपंच की पत्नी को लहूलुहान कर दिया ,घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र रन्नौद पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी।।


कोई टिप्पणी नहीं