pub-7443694812611045 खबर का असर, गांव में पानी की सप्लाई रोक - शासकीय नलकूप पर कब्जा, प्रशासन ने कराया मुक्त,।। - Agnichakra

खबर का असर, गांव में पानी की सप्लाई रोक - शासकीय नलकूप पर कब्जा, प्रशासन ने कराया मुक्त,।।

 




पॉइंट नम्बर 1 -।। शासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कब्जे हटाए ओर सूखा राजापुर गांव में अब पानी मिलने की स्थिति में पूरा गांव,।।




फरहान काजी रन्नौद - जिले के रन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुरा के सूखा राजापुर गांव से एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें गांव में पानी की किल्लत से गोवंश की मौत ने सनसनी फैला दी , मामले की खबर मिलते ही गांव के प्रधान व गांव के कुछ लोगों से मीडिया प्रतिनिधि फरहान काजी ने जब बात की तो बताया गया की गांव में पानी की किल्लत विकराल रूप ले रही है, गांव की सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है जिसके शीर्ष अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया , ।।




बता दे कि मीडिया टीम ने गांव के प्रधान व अन्य लोगों से पड़ताल की तो पता चला कि गांव में करीब 8 नलकूप है जिन पर गांव के दबंग लोग कब्जा किए हुए , ख़बर प्रकाशन होते ही जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए और आनन फानन में जनपद पंचायत बदरवास के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत विजयपुरा पहुंचे जहां लोगों की सुनवाई के लिए चोपाल लगाई, जिसके बाद मौके पर अधिकारियों ने जायजा लिया तो शासकीय नलकूप पर गांव के दबंगों का कब्जा था जिसे हटाने के लिए कहा गया लेकिन विवाद बढ़ने लगा , कार्यवाही का भय दिखा कर अधिकारियों ने नलकूप मुक्त कराए साथ ही गांव में सूखा जैसे हालत बन रहे थे जिनके कारण गोवंश की मौत हो रही थी , लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा अब देखना यह होगा कि पानी की किल्लत से आम जन को राहत मिलेगी या बाद में स्थिति ओर बिगड़ेगी देखना अति दिलचस्व होगा।।



बॉक्स -।। जिम्मेदार अधिकारियों ने वह पत्र जारी किया जिसमें बताया गया था कि सूखा राजापुर में ब्रिजेश लोधी पुत्र राजाराम लोधी ने इमली के पेड़ के पास वाले नलकूप व देवेन्द्र लोधी पुत्र गजानंद लोधी ने ग्राम के बाहर (खेरे वाले नलकूप पर) एवं सोन सिंह लोधी ने देवी मंदिर के पास वाले नलकूप पर अतिक्रमण कर लिया गया है। नलकूप से किसी भी ग्राम वासी को पानी नहीं भरने देते है। जिसके कारण ग्रामवासी पेयजल प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं,



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.