तेज रफ्तार ट्रक ने, कार में मारी, टक्कर,गुस्साए कार चालक ने रोड पर लगाया जाम ।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। सबसे डेंजर जॉन मार्ग पर,अवैध कब्जों के कारण लगता है जाम, ।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। छोटी सी जगह से निकलते भारी भरकम वाहन, बड़े हादसे का हर पल लगा रहता है भय,।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। रन्नौद की मुख्य रोड पर हद से ज़्यादा है कब्जे, जिसके चलते जाम की स्थिति बनती है रोज,।
पॉइंट नम्बर 4 - ।। अभी वर्तमान समय में गेहूं खरीदी जारी है शासन के रैक पास वाहन भी यही मार्ग से निकलते हैं,शुक्रवार को सबसे अधिक रहता है हादसे का भय,।।
फरहान काजी रन्नौद - नगर रन्नौद के सबसे डेंजर जॉन में शामिल बेदमऊ - अशोकनगर मार्ग,जहां से आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है,आज ऐसा ही घटना क्रम सामने आया है जहां बेडमऊ मार्ग से आ रहे ट्रक, तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पिछोर मार्ग से आ रही कार क्रमांक MP08CA 7691 में जोर की टक्कर मार दी गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई,बता दे कि कार में टक्कर लगते ही कार चालक गुस्से में आ गया ओर कार को ट्रक के आगे ही खड़े करके उग्रपदर्शन करने लगा,काफी देर तक प्रदर्शन करता रहा रास्ते से निकलने वालों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा,काफी समय की मशक्कत के बाद लोगों ने कार चालक को समझाया तब कही जाकर जाम खुला जिससे मार्ग सुचारू रूप से जारी हुआ,।।
जानकारी के अनुसार - शनिवार दोपहर 2 बजे एक ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई गुस्साए कार चालक ने कार को एक साइड हटाने की बजाय कार चालक ने कार को ट्रक के सामने खड़ी कर दी ओर ट्रक चालक से बहस का मुद्दा बनाने लगा कार चालक का प्रदर्शन देख डेंजर जॉन मार्ग पर भीड़ जमा होने लगी देखते देखते वाहन चालक की कतार लगने लगी,भीड़ में मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को फटकार लगाते हुए आगे से ध्यान से वाहन चलाने की नसीहत दी,कार चालक से गुजारिश करने के बाद कार चालक ने बीच रोड से कार को हटाई जिससे मार्ग चलने योग्य हुआ ।।
बता दे कि नगर में चारों ओर अवैध कब्जों के कारण रोड छोटी होती जा रही है जिसके चलते आए दिन जाम के साथ हादसे का खतरा बना रहता है,शासन प्रशासन को कई बार लिखित नगर में अवैध कब्जे की शिकायत की जा चुकी जिसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अमला हरकत में नहीं आया है अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार शासन प्रशासन के लोग नगर के चारों ओर अवैध कब्जों से नगरवासियों को कब राहत देगी देखना दिलचस्व होगा ।।

कोई टिप्पणी नहीं