pub-7443694812611045 ईदुल अजहा के पर्व को लेकर रन्नौद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित,।। - Agnichakra

ईदुल अजहा के पर्व को लेकर रन्नौद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित,।।

 



रन्नौद - शिवपुरी।। आगामी ईदुल अजहा के पर्व को देखते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रन्नौद पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। 


बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया बैठक में थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों से ईदुल अजहा के पर्व में आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया गया।।




पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने की जानकारी भी दी गई। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।



इस दौरान नगर की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.