चोरी के मामले में रन्नौद पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपी गिरफ्तार,माल बरामद, भेजा जेल,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। रन्नौद नगर में ज्वेलरी कारोबारी की दुकान से पूर्व में चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण पर किए थे हाथ साफ, लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़े।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। आरोपी से सोना चांदी के आभूषण सहित एक मोटरसाइकिल बरामद।
रन्नौद - शिवपुरी ।। रन्नौद थाना अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रन्नौद के सामने से अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी कारोबारी की दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से अज्ञात बदमाश फरार चल रहे थे, उक्त प्रकरण में आज उस समय रन्नौद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब आरोपी जम्मू से ग्वालियर ट्रेन से सफर तय करके आ रहा था, जैसे ही आरोपी ट्रेन से नीचे उतरा घात लगाए बैठे रन्नौद पुलिस के जवानों ने धर दबोचा, ।।
जानकारी के अनुसार - बुधवार अल सुबह एक पुरानी चोरी के मामले में रन्नौद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है बता दे कि रन्नौद नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रन्नौद के सामने से ज्वेलरी कारोबारी की दुकान से विगत माह पूर्व अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर ज्वेलरी कारोबारी की दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी चुरा ले गए थे, फरियादी की सूचना के आधार पर रन्नौद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी थी,।।
यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि रन्नौद नगर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर अज्ञात चोर अन्य राज्यों में जाकर छुप गए थे पुलिस ने काफी प्रयास किए लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए, लेकिन एक कहावत है कि अपराधी कितना बड़ा बदमाश क्यों न हो आज नहीं तो कल पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है ऐसा ही रन्नौद ज्वेलरी कारोबारी चोरी मामले में बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी छोटा सूरज पारदी को गिरफ्तार किया है।।
बात दे कि उक्त आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 1 लाख 50 हजार रुपये का माल बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल की कार्यवाही की गई , आरोपी को पकड़ने में भूमिका रही , थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान,उसनि.जयनारायण, हेडकांस्टेबल जागेश सिकरवार, आरक्षक महेश सिंह,सिंद्धनाथ गौड,मानवेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही ।।


कोई टिप्पणी नहीं