pub-7443694812611045 रन्नौद थाना के सूखा राजापुर - खड़ेरा में लगी भीषण आग, दो भैंसों की मौत; चार गायें मरणासन्न।। - Agnichakra

रन्नौद थाना के सूखा राजापुर - खड़ेरा में लगी भीषण आग, दो भैंसों की मौत; चार गायें मरणासन्न।।

 





बॉक्स -।। पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान, काफी प्रयास किया मवेशियों को बचाने का, आग पर काबू पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी,।।




फरहान काजी रन्नौद ।। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूखाराजापुर में रविवार शाम एक खड़ेरा (पशुशाला) में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। हादसे में दो भैंसों की मौत हो चुकी है, जबकि चार गायें गंभीर रूप से झुलसकर मरणासन्न हालत में हैं। ।




जानकारी के अनुसार ग्राम सूखाराजापुर निवासी पूर्व सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह लोधी पुत्र हितेन्द्र सिंह लोधी (36) रविवार शाम अपने घर पर मौजूद थे। तभी उन्हें घर के पीछे खड़ेरा की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर पहुंचकर देखा तो खड़ेरा में आग भड़क चुकी थी। आग की चपेट में वहां बंधी दो भैंसें और चार गायें आ गईं।पुष्पेन्द्र सिंह ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। हादसे में दो भैंसों की मौत हो गई, जबकि चार गायें गंभीर रूप से झुलस गईं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।।


पीड़ित किसान के अनुसार आग लगने से करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना पर पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रन्नौद थाना पुलिस ने आगजनी क्रमांक 09/26 कायम कर जांच सउनि जयनारायण को सौंपी है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.