pub-7443694812611045 शासन के आदेश पर , स्वास्थ्य शिविर आयोजित 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच ,।। - Agnichakra

शासन के आदेश पर , स्वास्थ्य शिविर आयोजित 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच ,।।

 




 रन्नौद - प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष कैंप लगाने के निर्देश प्राप्त हुए थे ।।जिसके अनुपालन में एवं सीएमएचओ डॉक्टर संजय ऋषिश्वर के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रन्नौद पर शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अक्षय शर्मा के द्वारा किया गया जिसमें 112 गर्भवती महिलाओं की खून की जांच ( निःशुल्क ),परीक्षण एवं खून की कमी के लिए एफसीएम इंजेक्शन एवं  दवाइयां वितरित की गई | 112  गर्भवतियों में से 32 गर्भवती हाई रिस्क पाई गई, 112 गर्भवतियों में 32 आदिवासी महिलाएं सम्मिलित थी जिसमें से 11 आदिवासी महिलाएं हाई रिस्क पाई गई।।



112 गर्भवतियों में  से 4  गर्भवतियों को भर्ती होने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिविर में  डॉ हरिशंकर कुशवाहा , परवेज खान , रंजीत सिंह, अवधेश प्रजापति ,  कंचन मोर्ले , रत्नमणि अहिरवार, सोनाली मालवीय ,  नीलेश धाकड़ , भानु कुशवाह ,परमाल जाटव  एवं सभी  मैदानी स्वास्थ्य आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा ।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.