pub-7443694812611045 बिजली के तार चोरी करते तीन युवक पकड़े, पुलिस को सौंप कर कार्यवाही की मांग , पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया।। - Agnichakra

बिजली के तार चोरी करते तीन युवक पकड़े, पुलिस को सौंप कर कार्यवाही की मांग , पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया।।

 




गुस्साए ग्रामीणों ने , बिजली तार चोरी करके ले जा रहे, युवकों को बनाया बंधक,।।



सुबह पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस थाने ले गई,।।



फरहान काजी रन्नौद, रन्नौद विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले बीजरी - देहरदागणेश गांव में बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोरों ने गांव में दस्तक दी, उक्त चोरों ने गांव में कहा कहा चोरी की घटना को अंजाम दिया यह तो अभी क्लियर नहीं हुआ फिलहाल चोरों ने रात के अंधेरे में मौके का फायदा उठाते हुए खेतों में बिखरे पड़े बिजली लाइन के तारों को काट कर किसी कबाड़े वाले को बेचने के फिराक में थे बीजरी -  देहरदागणेश के रणवीर दांगी, काले सरदार, संजू दांगी,देवेंद्र दांगी, लोगो ने अपना बहादुरी का परिचय देते हुए,देर रात्रि चोरों से मुठभेड़ कर हिम्मत बना कर चोरों को पकड़ लिया रात भर बंधक बनाए रखा सुबह होते ही पुलिस को सूचना देकर चोरों सौंप दिया पुलिस ने जांच शुरू कर कार्यवाही की राह पर,।।




जानकारी के अनुसार,।। तहसील अंतर्गत ग्राम बीजरी - देहरदागणेश गांव में देर रात्रि करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने गांव में दस्तक दी चोरों ने 33 केवी लाइन के तार काट कर भगाने की फिराक में थे उससे पहले ग्रामीणों ने मौके पर तार काट रहे चोरों को पकड़ लिया चोरों को रात भर बंधक बनाए रखा,इन चोरों के द्वारा बिजली तार काट कर बेचने के फिराक में थे, आशीष पुत्र नवल सिंह लोधी निवासी भड़ोता , छोटू पुत्र नीरज लोधी निवासी खरेह,शरद पुत्र हरिओम खटीक निवासी खरेह इन चोरों ने बिजली तार चोरी की घटना को अंजाम दिया है, ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए चोरों को पुलिस के हवाले किया ओर पुलिस प्रशासन से निवेदन करते हुए सख्ती से पूछताछ करने की दरकार लगाई है,।।



बता दे कि शुक्रवार देर रात्रि 29 मई 2026 को आई आंधी तूफान से जन जीवन अस्त वस्त हुआ था, इसी बीच आंधी तूफान से बिजली लाइन बिजली पोल को भारी नुकसान पहुंचा था, आंधी तूफान ने आम जन को अंधेरे में डाल दिया था, आम जन को लालटेन युग की याद दिलाई थी, ।।




बिजली विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से, क्षेत्र भर में दिन रात काम करके आम जन को बिजली सप्लाई सुचारू रूप से प्रदान करी, अब अन्य गांवों में बिजली कर्मचारियों द्वारा लगातार बिजली लाइन को दुरुस्त करने के लिए काम किया जा रहा है, इसी बीच चोरों का भी आतंक सर चढ़के बोल रहा है, रात के अंधेरे में चोरी छुपे बिजली लाइन के तारों को काट ले जाने में सफल हो रहे हैं थे, बुधवार देर रात्रि गांव वालों को सूचना मिली कि, बीजरी -  देहरदागणेश गांव में अज्ञात चोर बिजली लाइन के तारों को काट कर ले जा रहे हैं आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे जहां चोरों को पकड़ के हाथ पांव बांध कर गांव में बिठाकर रखा सुबह पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस गाड़ी में बिठा कर आरोपियों को कोलारस थाना लेकर पहुंचे जहां चोरों से सख्ती से पूछताछ जारी है.।।




बॉक्स -  यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि, आंधी तूफान से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने तार काट कर चोरी करना शुरू कर दिया था ओर बिजली विभाग के लिए उक्त चोर सर दर्द होते जा रहे थे, 6 जून 2026 को रन्नौद - माडा लाइन की 33 केवी से बिजली तार काट कर चोर वहां से नो दो ग्यारह हो लिए थे,बिजली विभाग ले कर्मचारी बलराम पाल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रन्नौद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, इसी बीच आज खबर आई कि बिजली तार चोरी करते हुए गांव के लोगो ने पकड़ लिया उन्हें बंधक बना कर सुबह होते ही पुलिस के हवाले कर दिया,।।




यहां बता दे कि माडा एवं ठाठी गांव से आज दिन में एक युवक राकेश केवट बिजली खम्बो में से तार काट कर बंडल बना कर ले जा रहा था ग्रामीणों ने पकड़ लिया और तार छीन कर वही पटक दिया तार चोर हर रोज बिजली विभाग मुसीबत बढ़ा रहे, देखना यह होगा कि इन चोरों का आतंक कब जारी रहता है देखना दिलचस्व होगा।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.