pub-7443694812611045 अग्निचक्र डॉट इन न्यूज की खबर का असर, आदिवासियों से पीएम आवास के पैसे लेने सहायक सचिव को हटाया,।। - Agnichakra

अग्निचक्र डॉट इन न्यूज की खबर का असर, आदिवासियों से पीएम आवास के पैसे लेने सहायक सचिव को हटाया,।।

 




पॉइंट नम्बर 1 -।। जिला पंचायत सीईओ ने सहायक सचिव अमान सिंह जाटव से , पगारा एवं विजयपुरा पंचायत से हटाया चार्ज,।।

पॉइंट नम्बर 2 -।। ग्रामीणों ने काम न होने पर पैसे वापस करने की लगाई गुहार,।।


पॉइंट नम्बर 3 -।। सहायक सचिव अमान सिंह जाटव की बारीकी से हो जांच तो खुलेंगे कई बड़े राज,।।


पॉइंट नम्बर 4 - ।। सहायक सचिव अमान सिंह जाटव जिस पंचायत में पदस्थ रहे वहां लोगों को परेशान करना उनका अहम काम है,



विशेष ग्राउंड रिपोर्ट का असर - 7024637272 
फरहान काजी रन्नौद,।। जनपद पंचायत बदरवास के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत विजयपुरा से एक खबर निकल सामने आई थी जिसमें आदिवासी समुदाय के द्वारा बताया गया था कि सहायक सचिव अमान सिंह जाटव हम गरीब लोगों को बेवजह अनैतिक दबाव में डाल कर परेशान करता है, इतना ही नहीं हमारे गांव में पीएम आवास योजना के तहत कुटीर मंजूर हुई थी जिसकी राशि डालने के एवज में हितग्राहियों से लाखों रुपए वसूल कर डाकर गया।।



बता दे कि इस मामले को दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया ,दैनिक अजय सहारा अखबार एवं अग्निचक्र डॉट इन न्यूज के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था, जिसके आनन फानन में जिला पंचायत सीईओ ने जांच कराई जांच में पूर्व जनपद सीईओ का पत्र में साफ दर्शाया गया था कि, अमान सिंह जाटव से सहायक सचिव का पदभार संभल नहीं रहा है, बता दे कि दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया,दैनिक अजय सहारा अखबार एवं अग्निचक्र डॉट इन न्यूज की खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सहायक सचिव अमान सिंह जाटव को विजयपुरा एवं पगारा पंचायत से हटाया गया,।।


अब सवाल यह पैदा होता है कि क्या पद से हटाए जाने से समस्या का समाधान है या गरीब लोगों से अवैध वसूली करने वाले सहायक सचिव पर अन्य रूप में सख्त कार्यवाही होना उचित है या नहीं,।।



दूसरा सवाल यह भी उठता है, क्या सहायक सचिव अमान सिंह जाटव को विजयपुरा एवं पगारा पंचायत से हटाने से गरीब आदिवासियों से लिए पैसे वापस होंगे या उन पेसो का बंदरबाट कर लिया जाएगा,।।




यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि सहायक सचिव अमान सिंह जाटव के कार नमे बेहद चौंकाने वाले हैं जहां जहां अमान सिंह जाटव सहायक सचिव या सचिव प्रभार पर पदस्थ रहे वहां क्या कुछ नहीं किया होगा जांच बारीकी से हो तो अमान सिंह जाटव के कई राज खुलेंगे,।।




पाठकों को ज्ञात करा दे कि , पूर्व की ग्राम पंचायत रन्नौद में करीब 8 साल पदस्थ रहते हुए अमान सिंह जाटव सहायक सचिव के साथ साथ सचिव का भी प्रभार रहा था इन 8 सालों में सरपंच के साथ साठ गांठ करके सहायक सचिव अमान सिंह जाटव ने मिल कर करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए अब वह विकास कार्य कहा कितनी गुणवत्ता के तहत हुए वह विकास तो आम जन के सामने कब के धराशाई हो चुके होंगे, ।।




इतना ही नहीं सहायक सचिव अमान सिंह जाटव जाटव व सरपंच बृजेश कुशवाह ने सरपंची के अंतिम समय में आनन फानन में अनेकों कार्य स्वीकृत करा कर धरातल पर काम करने की सोची होगी लेकिन मन में आया जब मलाल तो बिना काम के लाखों रुपए निकल लिए जब जागरूक लोगों ने आवाज उठाई तो मामला समाने आया कि जिसके बाद आनन फानन में रोड डालने की कवायद शुरू हुई अंत में रोड डालना ही पड़ी, हालांकि कुछ ऐसे निर्माण कार्य है जिनका वास्तविक मौके पर काम हुआ ही नहीं जिनकी जांच हो तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा समाने,।।




बता दे कि ऐसे अनेकों गलत काम हुए , कार्यवाही निश्चित ही रूप से हो सकती है खेर कार्यवाही क्या होती है वह किसी से छुपी नहीं है, अब गोर करने वाली बात यह होगी कि सहायक सचिव अमान सिंह जाटव की कुटीर पास करने पैसे लेने के चलते जिला पंचायत सीईओ ने विजयपुरा एवं पगारा पंचायत से हटाए जाने की कार्यवाही की है।।



गांव में लोगों ने अपना पक्ष रखते हुए बताया हे कि, जिन हितग्राहियों से सहायक सचिव अमान सिंह जाटव ने पैसे लिए थे वह पैसे जिला पंचायत सीईओ अगर वापस करा दे तो बड़ा ही पुण्य का काम होगा गरीब लोग की दुआ लगेगी अब देखना यह होगा कि गरीब लोगों के गए पैसे की जिम्मेदार सुध लेते हैं या कहानी ठंडे बस्ते की कहानी में दर्ज होगी।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.