pub-7443694812611045 दो बाइको की आमने सामने टक्कर ,एक की मौत,एक गंभीर घायल को ग्वालियर रेफर किया,।। - Agnichakra

दो बाइको की आमने सामने टक्कर ,एक की मौत,एक गंभीर घायल को ग्वालियर रेफर किया,।।

 



फरहान काजी रन्नौद।। जिले के कोलारस अनुविभाग के थाना इंदार क्षेत्र के गोदावरी -  सिंघारई मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें हरपाल यादव निवासी सिंघारई की मौके पर मौत हो गई है वही एक युवक कैलाश जाटव गंभीर रूप से घायल है जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए बदरवास पहुंचाया गया जहां से जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर किया गया इंदार पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है , ।।



प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघारई - गोदावरी से दो बाइको की आपस में टक्कर की खबर प्रकाश में आई है बता दे कि हरपाल यादव पुत्र लालजी राम यादव उम्र 28 साल निवासी सिंघारई अपने घर से रन्नौद की ओर आ रहा था वही रन्नौद की ओर से आ रहे कैलाश जाटव पुत्र फेलीराम जाटव निवासी बहादुरा की टक्कर हो गई जिसमें हरपाल यादव की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही कैलाश जाटव गंभीर रूप से घायल हैं जिसे इंदार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से शिवपुरी जिला अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया उक्त युवक की स्थिति बिगड़ने के चलते शिवपुरी से ग्वालियर रेफर किया गया है पुलिस ने एक तरफ से मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है वही घायल युवक के परिजनों के आधार पर केस दर्ज कर दोनों मामले की विवेचना शुरू कर दी है।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.