मोहर्रम के ताजियों एवं उर्स को लेकर रन्नौद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।।
रन्नौद ।। आगामी उर्स एवं मोहर्रम के मद्देनजर रन्नौद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा एवं थाना प्रभारी राजीव दुबे एवं रन्नौद तहसीलदार मांगीलाल अहिरवार ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ताजियादारों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में शासन प्रशासन के जिम्मेदारों ने उर्स एवं कब्बाली के सिलसिले में चर्चा की गई, बैठक में बताया गया कि दो व्यक्तियों की ओर से परमिशन लगी है जो भी उर्स कराए शांति पूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित हो फालतू के बाद विवाद पर उर्स कमेटी के जिम्मेदार विशेष ध्यान दे जिससे हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक मेला भरा जा सके साथ ही मोहर्रम के अवसर पर ताजियादारों से आपसी भाईचारे,सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।।
बैठक में ताजिया मार्गों की साफ-सफाई, बिजली के तारों की ऊंचाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। इस अवसर पर रन्नौद के जनप्रतिनिधि, ताजियादार एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं