pub-7443694812611045 मोहम्मद साहब व मां आयशा के ऊपर गलत टिप्पणी से, मुस्लिम समाज आक्रोश में, शहर काजी के नेतृत्व में दिया ज्ञापन,।। - Agnichakra

मोहम्मद साहब व मां आयशा के ऊपर गलत टिप्पणी से, मुस्लिम समाज आक्रोश में, शहर काजी के नेतृत्व में दिया ज्ञापन,।।

 




कड़ी कार्यवाही कर जेल की सलाखों के पीछे डाला जाय,नाजिया इलाही खान को , बोले शहर काजी काजी मोहम्मद जाकिर साहब।।


 रन्नौद ।। कुछ रोज पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाजिया इलाही खान नाम की महिला ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब व मां हज़रत आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा के ऊपर गलत टिप्पणी की थी जिससे पूरे भारत वर्ष के मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है नाजिया इलाही खान ने जो गुस्ताखी मोहम्मद साहब एवं हजरत आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा की शान में की है वह बर्दाश्त से बाहर है मुस्लिम समुदाय का नेतृत्व करते हुए शहर काजी काजी मोहम्मद जाकिर साहब ने कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए इस क्रम में रन्नौद थाना पहुंच कर रन्नौद थाना प्रभारी राजीव दुबे एवं तहसील पहुंच कर तहसीलदार महोदय मांगीलाल अहिरवार को एफआईआर दर्ज करने ज्ञापन सौंपा गया, ।।



जानकारी के अनुसार ।। मुस्लिम समुदाय की मां हज़रत आयशा रज़ियल्लाहु अन्हा व हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के ऊपर सोशल मीडिया पर कथित रूप से इस्लाम धर्म और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब  की पत्नी एवं मुस्लिम समाज की मां मानी जाने वाली हजरत आयशा के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर रन्नौद में मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला।।।




शुक्रवार को शहर काजी रन्नौद काजी मोहम्मद जाकिर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस थाना रन्नौद व तहसील पहुंचकर थाना प्रभारी एवं तहसीलदार मांगीलाल अहिरवार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाजिया इलाही खान द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए बयान से देशभर के मुस्लिम समाज सहित रन्नौद के मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।।




मुस्लिम समाज ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य और तनाव पैदा करने का कार्य करती हैं तथा धार्मिक आस्था और सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित महिला के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।।




शहर काजी मोहम्मद जाकिर ने कहा कि किसी भी धर्म के पूजनीय व्यक्तित्वों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। मुस्लिम समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होगा।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.