pub-7443694812611045 खबर का असर, मौत के बीएसएनल के गड्ढे बंद , हादसों पर लगेगी रोक,।। - Agnichakra

खबर का असर, मौत के बीएसएनल के गड्ढे बंद , हादसों पर लगेगी रोक,।।

 






हर रोज मौत के गड्ढों को पार करते थे वाहन चालक, अग्निचक्र डॉट इन न्यूज की खबर पर लगी मुहर,।।



फरहान काजी रन्नौद।। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के माडा गणेशखेड़ा पेट्रोल पंप के समीप ,गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ओवर टेक करने के चक्कर में बीएसएनल टेलीकॉम की खुले पड़े चेंबर में दो बाइक सवार गिर कर हादसे का शिकार हो गए, घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस पहुंचाया गया था जहां से दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उक्त युवकों का उपचार जारी है, इस घटना को लेकर अग्निचक्र डॉट इन न्यूज के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था जिसके बाद बीएसएनल टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों की टीम हरकत में आई जहां पॉइंट देख कर मौत को दावत देने वाले खुले गड्ढों को बंद कराया गया,।।


जानकारी के अनुसार ।। गुरुवार दोपहर एक बाइक चालक रन्नौद की ओर से आ रहा था तभी बाइक सवार की बाइक माडा गणेशखेड़ा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची जहां रोड किनारे खुदे पड़े बीएसएनल के गड्ढे में बाइक सवार जा गिरे जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस की मदद से कोलारस के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल पहुंचाए गया, ।।


बता दे कि हादसे को हर रोज दावत दे रहे गड्ढों की अग्निचक्र डॉट इन न्यूज में खबर प्रमुखता से प्रकाशन की गई थी जिस पर अमल करते हुए , जहां जहां गड्ढे खुदे पड़े हैं उनको कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बंद कराया गया जिससे बड़े हादसे पर अंकुश लगेगा,।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.