रन्नौद थाना क्षेत्र के गांव गांव में बिक रही - अवैध शराब, अघोषित कलारियो को बंद कराने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया शिकायती पत्र,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। रन्नौद तहसीलदार मांगीलाल अहिरवार व थाना प्रभारी राजीव दुबे को आवेदन देकर कार्रवाई की अपील,।।
बॉक्स :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कहरी सिंह रघुवंशी ने शासन प्रशासन को दी चेतावनी , शिकायती आवेदन पर नहीं मिला एक्शन तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन,।।
फरहान काजी रन्नौद।। सोमवार शाम 4 बजे चर्चाओं का बाजार उस वक्त गर्म हो गया जब रन्नौद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रन्नौद तहसील पहुंच कर तहसीलदार मांगीलाल अहिरवार को रन्नौद थाना क्षेत्र के गांव गांव में बिक रही अवैध शराब की दुकानों पर कड़ी कार्यवाही करने शिकायती पत्र सौंपा है जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कहरी सिंह रघुवंशी ने बताया कि रन्नौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक गांव में अघोषित कलारियो की भरमार पड़ी है इन पर न तो पुलिस विभाग द्वारा कोई एक्शन लिया गया न ही आवकारी विभाग ने गांव गांव में चल रही शराब की दुकानों की जांच पड़ताल नहीं की है,जिससे गांव गांव में माहौल खराब हो रहा है इसी क्रम में आज शिकायत पत्र देकर गांव गांव में संचालित अवैध शराब की दुकानों पर सख्त कार्यवाही हो इस विषय पर जोर दिया गया।।
जानकारी के अनुसार :- रन्नौद थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब की दुकानों का आतंक बढ़ने लगा है जिसके चलते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नाराजगी जगजाहिर की है,सोमवार शाम 4 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में गांव गांव में संचालित अघोषित कलारियो पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार मांगीलाल अहिरवार व थाना प्रभारी राजीव दुबे को आवेदन पत्र देकर कार्रवाई की दरकार लगाई है,।।
यहां बता दे कि पिछले कई सालों से गांव गांव में अघोषित कलारी संचालित की जा रही है इस पर आज दिनांक तक किसी ने मोर्चा नहीं खोला है आज जब कांग्रेस कमेटी द्वारा गांव गांव में शराब की दुकानों को बंद कराने एवं अवैध शराब की दुकानों पर सख्त कार्रवाई के लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए शिकायत दर्ज कराई है जिससे नगर सहित क्षेत्र भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कोई तो है कांग्रेस पार्टी में सच्चा ओर ईमानदार सिपाही जिसने अवैध शराब पर कार्यवाही कराने हिम्मत जुटाई, वर्षों से आवकारी विभाग मोन स्वीकृत दर्ज करे बैठा है देखना यह होगा कि आवकारी विभाग व अन्य विभाग गांव गांव में संचालित अवैध शराब की दुकानों पर क्या कुछ कार्रवाई करता है या यूं ही गांव गांव में अवैध शराब बिकती रहेगी देखना दिलचस्व होगा।।
इनका कहना है विजय कहरी सिंह रघुवंशी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रन्नौद,।। रन्नौद थाना क्षेत्र के कई गांवों में अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है, जिससे युवाओं सहित आमजन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है प्रशासन से मांग की गई है गांव गांव में अवैध शराब का कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।।
बॉक्स :- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय रघुवंशी ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब की बिक्री पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।।
इनका कहना है राजीव दुबे थाना प्रभारी रन्नौद , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कहरी सिंह रघुवंशी ने आवेदन देकर अवैध शराब की दुकानों पर कार्यवाही की मांग की गई है हमने आश्वासन दिया कि जांच करा लेते हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही करेंगे,।।


कोई टिप्पणी नहीं