खबर का असर - आवकारी विभाग की टीम पहुंची गांव गांव,अवैध शराब की दुकानों की करी जांच पड़ताल, मिला क्या शून्य.......??
पॉइंट नम्बर 1 -।। दर्जनों शराब की ऐसी दुकान है वह बिना लाइसेंस के शराब की बिक्री कर रहे हैं, क्या एक भी अवैध शराब की दुकान का संचालन नहीं मिला.।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। आवकारी विभाग के निरीक्षण पर उठने लगे सवाल,आखिर क्या वजह रही जो खाली हाथ बेरंग लौटी टीम,।।
फरहान काजी अजय सहारा न्यूज रन्नौद,।। विगत रोज पूर्व सोमवार शाम 4 बजे कांग्रेसियों ने अवैध शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगे इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कहरी सिंह रघुवंशी द्वारा तहसीलदार मांगीलाल अहिरवार एवं रन्नौद थाना प्रभारी राजीव दुबे को लिखित लेटर हैंड पर शिकायती आवेदन दिया था जिसको लेकर अग्निचक्र डॉट इन न्यूज के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था।।
बता दे कि आनन फानन में आवकारी विभाग की टीम बुधवार दोपहर रन्नौद थाना क्षेत्र के गांव गांव में दस्तक दे डाली ओर अवैध शराब की दुकान कहा कहा संचालित है उसकी सख्ती से पड़ताल की अब आवकारी विभाग की टीम ने दिन भर क्षेत्र में निरीक्षण किया लेकिन एक भी अवैध शराब की अघोषित कलारी नहीं मिली क्या कांग्रेसियों ने फर्जी ओर भ्रामक शिकायत की या आवकारी विभाग के जिम्मेदार मोन स्वीकृत दर्ज कर नाश्ता पानी कर नो दो ग्यारह हो गए,।।।
अग्निचक्र डॉट इन न्यूज के पाठकों को ज्ञात करा दे कि रन्नौद थाना क्षेत्र ही नहीं समूचे कोलारस विधानसभा में अवैध शराब की दुकान धड़ल्ले से संचालित की जा रही है ऐसा नहीं हे कि पुलिस विभाग या आवकारी विभाग को खबर न हो खबर होते हुए भी गहरी नींद में है,।।
यहां बता दे कि सोमवार शाम 4 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में शिकायती आवेदन दिया ओर उधर अग्निचक्र डॉट इन न्यूज में खबर प्रकाशन हुई जिसके चलते आवकारी विभाग बुधवार दोपहर मैदान में उतरा लेकिन खाली हाथ लौटा इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है आखिर क्या वजह रही कि जिन जिन गांव में कमीशन की अघोषित कलारिया संचालित है उनकी संपूर्ण जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कहरी सिंह रघुवंशी के पत्र में उल्लेख किया गया था आबकारी विभाग की टीम ने कार्यवाही न कर खुद सवालों के लाल घेरे में आ गया है,।।
बॉक्स नम्बर 1 :- सवाल यह पैदा होता है कि आवकारी विभाग की टीम पर जब क्षेत्र में निरीक्षण किया था नगर में चाय की स्टॉल पर चाय की चुस्की ली गई ,चर्चा ए खास हुई उसको किस नजरिए से देखा जाए,ओर कार्यवाही न करना प्रश्न चिन्ह लग गया ।।
बॉक्स नम्बर 2 :- अगर वाकई में क्षेत्र के निरीक्षण पर टीम निकली फिर अवैध शराब की बिक्री पर क्यों कार्रवाई नहीं की गई, अब आगे आवकारी विभाग व पुलिस प्रशासन क्या कुछ अवैध शराब की दुकानों पर करवाई करता है देखना दिलचस्व होगा।।
इन गांवों में बिक रही अवैध शराब जिन पर नहीं है लाइसेंस , ढेकुआ,अकाझिरी,धंधेरा,ईचोनिया,करौदी,दीवान की बामौर, खरैह,माढा,ढेकुआ,सिंघारई,बीजरी,सूखा राजापुर, देहरदागणेश,टीला,सुनाज,वेदमऊ,मथना,लगभग प्रत्येक गांव में इन दिनों अवैध रूप से शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। बिना किसी डर और रोक-टोक के परोसी जा रही अवैध शराब जिम्मेदार का उदासीन रवैया,।।

कोई टिप्पणी नहीं