pub-7443694812611045 ग्वालियर के माधव डिस्पेंसरी ट्रामा सेंटर, के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही, बिना बेड के रातभर गुजारा किया करंट के पेशेंट ने,।। - Agnichakra

ग्वालियर के माधव डिस्पेंसरी ट्रामा सेंटर, के जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही, बिना बेड के रातभर गुजारा किया करंट के पेशेंट ने,।।

 




रात भर मरीज को जांच के नाम पर नहीं मिला उपचार, न ही मिला साफ स्वच्छ बेड, स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,।।





फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी।। बुधवार दोपहर रन्नौद संकुल के ढेकुआ स्कूल में एक दर्दनाक घटना घटित हुई थी स्कूल में चीख पुकार मच गई जब स्कूल में पंखे लगाने का काम कर रहे आदिल खान निवासी वार्ड क्रमांक 14 सेंसई ढेकुआ में काम कर रहा था तभी अचानक से 33 हजार केवी से तार टकरा गया जिससे युवक आदिल खान बुरी तरह घायल हो गया स्कूल प्राचार्य व गांव के लोग आनन फानन में रन्नौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर मरीज की हालत गम्भीर होने के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया जहां शिवपुरी में सिटी स्कैन हुई इसमें दिमाग में गंभीर चोट होना बताई गई ,।।





बता दे कि शिवपुरी के डॉक्टरों ने ग्वालियर के माधव डिस्पेंसरी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया जहां मरीज को ग्वालियर पहुंचाने के बाद भी सही उपचार नहीं मिला जिससे परिजन रात भर परेशान होते रहे, इतना ही नहीं रात भर जांच के नाम पर मरीज को बिना बेड दिए जमीन पर एक गद्दे पर पटक दिया रात भर परिजन गुहार लगाते रहे कि हमारे बेटे को बेड उपलब्ध कराओ लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी ,।।




फिर गुस्साए परिजनों ने वीडियो बना कर शासन की स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर पोल खोल दी ओर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया जिससे आनन फानन में 10 बज कर 30 मिनट पर बेड मुहैया कराया गया जिसके बाद कही जाकर गंजीर मरीज का चंद ड्रेप्स चढ़ा कर इति श्री दर्ज कर ली।।




बता दे कि परिजनों ने आरोप लगाते हुए हुए बताया है कि राज्य सरकार व केंद्र मरीज को सही समय पर सही उपचार मिले इसके लिए लाख जतन करती है, लेकिन हालत आम जन के सामने जग जाहिर है,।।



परिजनों ने बताया है कि हमारा बेटा आदिल खान को बैंड नहीं दिया बो ठीक है लेकिन एक दर्जन से अधिक मरीजों का क्या कसूर था जो इतनी बड़ी लापरवाही की गई कि मरीजों को बैंड मुहैया नहीं कराए गए आखिर क्यों परिजनों का यह भी कहना है हमारे बेटे आदिल को कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग होगा,।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.