नशा मुक्ति अभियान की उड़ने लगी धज्जियां :- रन्नौद के बमौर में, शराब की पेटी उतरने का वीडियो वायरल, आवकारी बना मूकदर्शक,।।
पॉइंट नम्बर 1 -।। एक ओर सरकार नशा मुक्ति अभियान चला कर ,नशे से दूरी है जरूरी अपील कर रही,।।
पॉइंट नम्बर 2 -।। वही दूसरी ओर आवकारी विभाग की मेहरबानी से एवं पुलिस प्रशासन के संरक्षण में गांव गांव बिक रही अवैध शराब,।।
पॉइंट नम्बर 3 -।। एक लाइसेंस पर 50 से अधिक दुकानों पर बिक रही शराब, आवकारी विभाग गहरी नींद में या आवकारी विभाग ही गांव गांव बिकवा रहा अवैध शराब,।।
पॉइंट नम्बर 4 -।। राजीव दुबे थाना प्रभारी रन्नौद को कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ,।।
बॉक्स - ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आवेदन दिया गया था जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, 27 जुलाई सोमवार को हो जाएगा एक हफ्ता, जिम्मेदार पुलिस महकमा व आवकारी विभाग की ओर से कार्यवाही न करना गंभीर सवाल पैदा करता जा रहा है
फरहान काजी @ रन्नौद।। रन्नौद थाना क्षेत्र के बमौर में अवैध शराब की तस्करी जारी नशा मुक्ति अभियान की उड़ने लगी धज्जियां राज्य सरकार ने जिले भर के पुलिस अधीक्षक को निर्देश किया गया है कि, अपने अपने थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान पर पुर जोर दे जिससे अवैध व कच्ची शराब पीकर गरीब मरने को मजबूर न हो, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है आवकारी विभाग की अनदेखी ओर पुलिस विभाग की मिली भगत से गांव गांव शराब की बिक्री के लिए पेटियां पहुंचाई जा रही है जिसका वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ओर सरकार के नशा मुक्ति अभियान की पोल खोल कर रख दी है,।।
यहां बता दे कि बमौर में लाइसेंसी दुकान नहीं है फिर कैसे सप्लाई जारी है, नशा मुक्ति अभियान की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदार पुलिस महकमा व आवकारी विभाग पर उठ रहे गंभीर सवाल,एक ओर राज्य शासन नशा मुक्ति अभियान चला कर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगे जमकर कर जोर दिया जा रहा है लेकिन धरातल पर शासन के आदेश को पतीला लगाया जा रहा है,।।
जानकारी के अनुसार,।। रन्नौद के बमौर में एक शराब कंपनी की गाड़ी से शराब की पेटी की सप्लाई की जा रही जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर दिन भर छाया रहा ओर चर्चा का विषय यह बना कि एक ओर शिवपुरी अधीक्षक नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति के प्रति सजक किया जा रहा है वहीं रन्नौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमौर में दिन के उजाले में खुलेआम शराब गांव में पहुंचाई जा रही है,वीडियो वायरल होने के बाद न ही आवकारी विभाग गहरी कुंभकर्ण नींद से जगा न ही पुलिस विभाग, अब ऐसी स्थिति में नशा मुक्ति अभियान चलाना उचित है क्या जब सिस्टम में बैठे गैरजिम्मेदार लोग शासन का आदेश धरातल पर पहुंचने ही नहीं दे रहे हैं, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य शासन के आदेश जाय भाड़ में आवकारी विभाग व रन्नौद पुलिस मौज में,।।
यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगे इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कहरी सिंह रघुवंशी ने मुहिम छेड़ रखी है अब देखना यह होगा कि वीडियो समाने आने के बाद पुलिस व आवकारी विभाग क्या कुछ कार्यवाही करता है देखना दिलचस्व होगा,।।
इनका कहना है शुभम डांगरे जिला आवकारी अधिकारी शिवपुरी, हमारे द्वारा अवैध शराब के खिलाफ समय समय पर बड़ी कार्यवाही की जाती है अथवा कमीशन की दुकान का कोई प्रावधान नहीं है,साथ ही रन्नौद थाना के बमौर में शराब की पेटी उतरने का वीडियो वायरल हो रहा है उसकी जांच करा लेता हु टीम भेज कर तथ्य सामने आने पर कार्यवाही करूंगा


कोई टिप्पणी नहीं