pub-7443694812611045 रन्नौद-पिछोर मार्ग पर उफनती पुलिया पार करते वक्त बाइक समेत बहा युवक, फिर लगा 3 घंटे लंबा जाम - Agnichakra

रन्नौद-पिछोर मार्ग पर उफनती पुलिया पार करते वक्त बाइक समेत बहा युवक, फिर लगा 3 घंटे लंबा जाम

 




कुछ दूर जाकर बची जान रक्षाबंधन पर जल्दबाजी में जान जोखिम में डालते रहे लोग।।


पानी का तेज बहाव कम हुआ तो रन्नौद निवासी पंकज जाटव ने अपनी जान परवाह किए बगैर , 50 से अधिक बाइक पार कराई,।।


राखी बांधने जा रही थी दर्जनों बहने, रोड पर अधिक गड्ढे ओर गड्ढे में उफनती पुलिया के पानी का बहाव कम होने की राह तकती बहने,।।



गुस्साए पब्लिक ने जनप्रतिनिधि व शासन प्रशासन पर सवाल किए खड़े आखिर कब मिलेगी जर्जर रोड से निजात,।।




फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी - जिले के रन्नौद-पिछोर क्षेत्र में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए। रन्नौद थाना क्षेत्र के पिछोर-रन्नौद मार्ग पर मुतलेड़ी नदी की पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा। इसके बावजूद रक्षाबंधन के पर्व पर जल्दबाजी में लोग उफनते पानी को पार करने का जोखिम उठाते नजर आए। इस दौरान बाइक सवार एक युवक तेज बहाव में बाइक समेत बह गया हालांकि कुछ दूरी पर वह पानी से सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसे में उसकी बाइक नदी में डूब गई।।



जानकारी के अनुसार - मुतलेड़ी नदी पर बनी पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। इसी बीच तीन युवकों ने एक बाइक को उफनती नदी पार कराने का प्रयास किया। तीनों युवक बाइक लेकर पानी में उतरे, लेकिन तेज बहाव के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगी। स्थिति बिगड़ते देख दो युवकों ने बाइक छोड़ दी जबकि एक युवक बाइक के साथ ही पानी के तेज बहाव में बह गया। गनीमत रही कि कुछ दूरी तक बहने के बाद युवक किसी तरह पानी से बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई लेकिन बाइक नदी में डूब गई। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार दो युवकों ने भी उफनती नदी को पार करने का प्रयास किया। उन्हें बहाव में फंसता देख करीब 7 से 8 ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को बहने से रोका और सुरक्षित बाहर निकाला।



नदी में छलांग लगाकर स्टंट दिखाया :- मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने उफनती नदी में छलांग लगाकर स्टंट करने का प्रयास भी किया। हालांकि वह भी सुरक्षित बाहर निकल आया। लगातार हो रही बारिश के बीच इस तरह लोगों द्वारा उफनती नदी और पुलिया को पार करने के प्रयास से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जलभराव वाले स्थानों तथा उफान पर चल रहे नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की जाती रही है। इसके बावजूद रक्षाबंधन के पर्व पर जल्द घर पहुंचने की जल्दबाजी में लोग अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.