pub-7443694812611045 अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 पेटी देशी शराब आरोपी सहित 8 लाख की कार जब्त, ।। - Agnichakra

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 पेटी देशी शराब आरोपी सहित 8 लाख की कार जब्त, ।।

 





रन्नौद - शिवपुरी।। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रन्नौद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 135 लीटर देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वैगनार कार कीमत करीब 8 लाख रुपये जब्त की है। जब्त कुल मशरूका करीब 8 लाख 75 हजार रुपये बताया गया है।।




पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रन्नौद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।।



पुलिस के अनुसार 6-7 सितंबर 2026 की दरमियानी रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अकाझिरी की ओर से एक सफेद रंग की वैगनार कार आ रही है, जिसमें अवैध शराब भरी हुई है सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम ने ढेंकुआ तिराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की।



चेकिंग के दौरान सफेद रंग की वैगनार कार क्रमांक UP 35 BK 0273 आती दिखाई दी। पुलिस चेकिंग को देखकर चालक ने वाहन को तेज गति से ले जाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। वाहन के पीछे की तरफ देशी शराब की पेटियां रखी मिलीं। पेटियों को खोलकर चेक करने पर 9 पेटी देशी प्लेन शराब एवं 6 पेटी देशी मसाला शराब, कुल 135 लीटर देशी शराब बरामद हुई।



पुलिस द्वारा वाहन में बैठे व्यक्तियों से शराब के परिवहन एवं विक्रय संबंधी लाइसेंस मांगा गया, लेकिन उनके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिवशंकर पुत्र भैयालाल शर्मा निवासी ग्राम डगपीपरी एवं सोनू पुत्र शिवकुमार शर्मा निवासी राजापुर बताया


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.