रन्नौद पांचवली मार्ग जर्जर, सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी टैक्सी, 5 लोग घायल।।
बॉक्स :- ऑटो चालक ने बताया कि, रोड पर गड्ढे अधिक होने के कारण नहीं संभली टैक्सी,सामने से ट्रक भी आ रहा था इस लिए टैक्सी रोड साइट पलट गई,।।
फरहान काजी रन्नौद।। रन्नौद थाना क्षेत्र के ढचरा के पास मंगलवार को एक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में टैक्सी में सवार 5 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही रन्नौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की सड़क लंबे समय से गड्ढों से जर्जर हालत में है जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।।
गड्ढों से भरी सड़कें बनीं परेशानी का कारण
रन्नौद क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और इन सड़कों की मरम्मत कब होगी? लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर जनता की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं ।। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि भविष्य में होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।।

कोई टिप्पणी नहीं