दिन भर की बारिश से,नवनिर्मित नाली टूट कर बिखरी, क्या ठेकेदार अब भी इस तरह का घटिया निर्माण कार्य करेगा,।।
बॉक्स :- अग्निचक्र डॉट इन न्यूज के अंक में ही गुणवत्ताहीन नाली निर्माण जर्जर होने के दिए थे संकेत अगले दिन धराशाई हुई नाली,वार्डवासियों में गुस्सा,।।
फॉलोअप न्यूज
फरहान काजी रन्नौद,।। शिवपुरी जिले की नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 11 व 12 में इन दिनों नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है कार्य प्रारंभ होने से पूर्व घटिया निर्माण के मिले थे संकेत,जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराने अग्निचक्र डॉट इन न्यूज के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था कि अगले ही दिन नाली जगह जगह से टूटी घटिया क्वालिटी से नवनिर्मित नाली का निर्माण हो रहा है ठेकेदार द्वारा भारी पैसे की बचत के चलते हल्की क्वालिटी का सरिया का जाल बिछाया गया नगर वासियों ने नाराजगी जगजाहिर की थी 235 मीटर की नाली दोनों ओर बनना है जिसकी मूल्य लागत 13 लाख अंकित की फ्री ठग टूट गई है,ठेकेदार ने जल्द बाजी में काम शुरू किया काम कितना गुणवत्ता पूर्ण था यह तो पहली बारिश ने जमकर पोल खोल दी है, ओर शासन के लाखों को पानी में बहा कर बर्बाद कर दिया,।।
जानकारी के अनुसार, रन्नौद नगर के वार्ड क्रमांक 11 व 12 में बारिश के पानी से आम जन को परेशानी न हो इस लिए भरी बरसात के मौसम में नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, अब यह नाली निर्माण से गंदे पानी की निकासी हो सकेगी, अब सवाल यह उठता है कि आम जनता को गंदे पानी की निकासी से निजात मिले इस लिए काम जारी है लेकिन नाली निर्माण शुरू होते ही काम रिश्वत खोरी की भेंट चढ़ गया नतीजा यही हुआ कि नाली बनने से पूर्व पूरी तरह तास के पत्तों की तरह बिखर गई, अब जिम्मेदार उक्त ठेकेदार का क्या करेंगे वह तो आगे देखना दिलचस्व होगा जिम्मेदार का यू टर्न,।।
यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि नगर परिषद रन्नौद से टेंडर प्रतिक्रिया पूर्ण होने के बाद ,निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा आम जन व वार्डवासी को गंदे पानी से निजात मिले इस लिए बरसात के मौसम कार्य जारी है लेकिन कार्य कितना गुणवत्ता पूर्ण कार्य हुआ, वह तो टूटती हुई नाली मामले पर बहुत कुछ बायां कर रही है, अब गोर करने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार क्या ,।।
इनका कहना है :- विष्णु भदकारिया सीएमओ नगर परिषद रन्नौद, हमने ठेकेदार को पहले ही सख्त निर्देश दिए थे कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, जिसके बाबजूद भी नाली टूट गई जिसको दिखबा रहे हैं,।।
इनका कहना है, निर्माण एजेंसी ठेकेदार बालकिशन अहिरवार, हमारे द्वारा नाली निर्माण कार्य सही किया जा रहा है, बारिश अधिक होने से धसक गई नाली, अब मौसम खुलने के बाद कार्य करेंगे।।

कोई टिप्पणी नहीं