pub-7443694812611045 गुणवत्ताहीन नवनिर्मित नाली - बारिश में बहने का संकेत, जिम्मेदार ध्यान आकर्षित करे, तो शासन का पैसा बर्बाद नहीं होगा,।। - Agnichakra

गुणवत्ताहीन नवनिर्मित नाली - बारिश में बहने का संकेत, जिम्मेदार ध्यान आकर्षित करे, तो शासन का पैसा बर्बाद नहीं होगा,।।

 




पॉइंट नम्बर 1 -।। 13 लाख की लागत से दो वार्ड में बनना है नाली - जिसकी दोनों लंबाई 235 मीटर तय की गई है ।।


पॉइंट नम्बर 2 -।। नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 11 में नाली निर्माण कार्य में हो रहा घटिया निर्माण - जिम्मेदार सख्ती दिखाए तो ठेकेदार काम सही कर सकेगा,।।



बॉक्स -: जिम्मेदारों की निगरानी में कमी रही तो ठेकेदार भारी पैसे की बचत करके नगर से नो दो ग्यारह हो जाएगा,।।



फरहान काजी रन्नौद।। कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 11 - व 12 में नाली निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया हुई जिसमें उक्त निर्माण एजेंसी को दो वार्ड में काम मिला जिसके बाद ठेकेदार ने बारिश खुलते ही नगर के वार्ड क्रमांक 11 में नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया नाली बनते ही घटिया निर्माण के आरोप लगने लगे जिसके बावजूद भी ठेकेदार ने किसी की एक न सुनी और एक पट्टी पूरी करके भारी पैसे की बचत की बता दे कि उक्त नाली निर्माण में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ न हो इस लिए पहले ही पार्षद व नगर परिषद के जिम्मेदारों ने ठेकेदार को कड़े तेवर के साथ निर्देश दे दिए थे जिसके बाबजूद जिम्मेदारों की नजर हटते ही निर्माण एजेंसी ठेकेदार ने घटिया व हल्की क्वालिटी का सरिया लगा कर जिम्मेदारों व नगर के रहवासियों के साथ आंख मिचौली का खेल जारी कर अपने घटिया निर्माण के कार्य को अंजाम दे रहा है निर्माण एजेंसी ठेकेदार।।




जानकारी के अनुसार,।। रन्नौद नगर के वार्ड क्रमांक 11 व 12 में नाली निर्माण का टेंडर हुआ भारी बारिश में घरों में पानी न भरे साथ ही रास्ते चलते राहगीरों को उक्त मार्ग से निकलने में दिक्कत न हो इस लिए नगर परिषद सीएमओ विष्णु भदकारिया ने निर्माण एजेंसी ठेकेदार को समय पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिशा निर्देश दिए इसी क्रम में रन्नौद के वार्ड क्रमांक 11 व 12 ठेकेदार द्वारा में काम शुरू करने मटेरियल डाला गया बता दे कि 11 नम्बर वार्ड में काम शुरू किया जिसमें गुणवत्ता के साथ जमकर खिलबाड़ किया जा रहा है 





पाठकों को ज्ञात करा दे कि वार्ड क्रमांक 11 व 12 में 235 मीटर नाली निर्माण कार्य के लिए करीब 13 लाख रुपए का टेंडर हुआ जिसमें दोनों वार्ड में एक ही ठेकेदार को दो टेंडर मिले है जिसका वह जमकर फायदा उठा रहा है ओर घटिया व हल्की क्वालिटी का सरिया लगा कर गुणवत्ताहीन कार्य को अंजाम दिया जा रहा जो कि आगे आम जन को परेशानी का सबब बनेगी यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11 में लगभग नाली निर्माण का कार्य पूर्ण होने को है अब ठेकेदार द्वारा नाली का निर्माण वार्ड क्रमांक 12 में शुरू होगा देखना यह होगा वहां भी काम ऐसा ही होगा या जिम्मेदार समय समय पर मॉर्निंग करेंगे देखना दिलचस्व होगा।।



इनका कहना है, विष्णु भदकारिया सीएमओ नगर परिषद रन्नौद - नाली निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हो रहा है तो में कल ही इंजीनियर को भेज कर जांच करा लेता हु जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही करेंगे।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.