pub-7443694812611045 रन्नौद सहित आधा दर्जन गांव में मूसलाधार बारिश,नदी नाले उफान पर,बाढ जैसी स्थिति निर्मित शिक्षा का मंदिर डूब में।। - Agnichakra

रन्नौद सहित आधा दर्जन गांव में मूसलाधार बारिश,नदी नाले उफान पर,बाढ जैसी स्थिति निर्मित शिक्षा का मंदिर डूब में।।

 




बॉक्स - गनीमत रही रात्रि में पानी वर्षा जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बारिश का कहर बहुत तेज था, ।।



फरहान काजी रन्नौद -  जिले  के रन्नौद थाना क्षेत्र व मायापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि 8 बजे से तेज मूसलाधार बारिश हुई जिससे जन जीवन अस्त वस्त हुआ, गनीमत रही कि गांव के लोग अपनी सुरक्षा की दृष्टि से गांव से ऊंची स्थान पर पहुंच गए थे जिससे जान बच सकी और कोई जन हानि भी नहीं हुई।।




बता दे कि शुक्रवार शाम 8 बजे से 10 बजे तक तेज पानी की बर्षा हुई वही रात्रि 12 बजे के बाद शनिवार दरमियानी में रन्नौद व गुरुकुदवाया गांव में बदलो की तेज गड़गड़ाहट के साथ गांव में खूब पानी बर्षा जिससे नदी नाले उफान पर आ गए नदी से सटे स्कूल,घर,मकान डूब में आ गए पानी कम होते ही स्कूल स्टाप व गुरुकुदवाया गांव के लोग अपने घर मकान में सफाई में जुट गए गांव वालों का कहना है बारिश सुबह व दोपहर के समय नहीं हुई अन्यथा छोटे छोटे बच्चे पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से दुखद घटना घटित हो सकती थी यहां बता दे कि रन्नौद व गुरुकुदवाया क्षेत्र में मानसून की सबसे अधिक बारिश हुई जिससे जल जीवन अस्त वस्त हो गया हालांकि देर रात्रि हुई बारिश से किसी की नुकसान की खबर समाने नहीं आई।।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.