टेलीकॉम लाइन कंपनी की एक बार फिर लापरवाही सामने , गड्ढे खोद बंद करना भूले जिम्मेदार, गर्भवती भैंस गिरी आई चोट,पेट में पल रहे नवजात पशु की जान को खतरा।।
बॉक्स - माडा घाटी तलाव से पहले मौत को दावत देता टेलीकॉम लाइन का चेंबर।।
फरहान काजी रन्नौद ।। रन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम माडा से ढेकुआ गांव तक एयरटेल व बीएसएनल टेलीकॉम कंपनी के द्वारा लाइन डालने काफी गहरी खाई बना दी खोद खोद कर जिससे पशुपालक भानु प्रजापति की गर्भवती भैंस चरते चरते गहरी लाइन में गिर गई जिससे भैंस के पेट में काफी चोट आई है इस हादसे से भैंस के पेट में पल रहे नवजात पशु पर भी बड़ा असर पड़ा है जिससे पशु पालक ने नाराजगी जाहिर की है, ।।
जानकारी के अनुसार :- रन्नौद क्षेत्र में इन दिनों एयरटेल कंपनी व बीएसएनल टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मेंटिनेंस कार्य किया जा रहा है जिसके जगह जगह गड्ढे खोद जा रहे हैं ऐसे में माडा घाटी से पहले एक गड्ढा आज भी मौत को दावत दे रहा है जिस पर किसी भी जिम्मेदार व टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों की नजर नहीं पड़ी है यहां बता दे कि पूर्व में भी उक्त गड्ढे में गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके चलते चंद गड्ढों को बंद कर टेलीकॉम कंपनी ने मामले से इति श्री दर्ज कर मामले को चलता कर दिया,।।
टेलीकॉम कंपनी के जिम्मेदारों की मन मर्जी के चलते आज एक भैंस उक्त लाइन में गिर कर चोटिल हो गई है इतना ही नहीं उक्त भैंस के पेट में पल रहे नवजात पशु को भी हल्की चोट आई है अब आगे डॉक्टरों की जांच के बाद पता चलेगा कि भैंस के पेट में पल रहे नवजात पशु की क्या स्थिति है ओर आगे क्या संभव है।।



कोई टिप्पणी नहीं