pub-7443694812611045 हनुमान मंदिर के पुजारी सहित एक युवक को,डंडों से मारपीट, केस दर्ज।। - Agnichakra

हनुमान मंदिर के पुजारी सहित एक युवक को,डंडों से मारपीट, केस दर्ज।।





कीचड़ उछलने पर विवाद,दो लोगों से डंडों से मारपीट
सिर में चोट लगने से एक व्यक्ति बेहोश।।




रन्नौद - शिवपुरी।।  जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेपुर नदी के पास बाइक से जा रहे दो लोगों के साथ कीचड़ उछलने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवारों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ डंडों से जमकर मारपीट की। मारपीट में धर्मेंद्र यादव के सिर में गंभीर चोट आने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए।।



जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र यादव पुत्र मोहर सिंह यादव निवासी वेदमऊ और हरिवंश शर्मा (गोलू महराज निवासी वेदमऊ बाइक से ईसागढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र यादव निवासी मुहासा और शौरभ यादव निवासी बुढ़िया कदवाया तेज गति से बाइक लेकर वहां से निकले,जिससे सड़क पर मौजूद कीचड़ का पानी धर्मेंद्र और हरिवंश पर उछल गया।।



बताया जा रहा है कि दोनों ने बाइक धीरे चलाने की बात कही, जिस पर आरोपियों ने विवाद करते हुए पहले धर्मेंद्र यादव के सिर में डंडे से वार कर दिया। चोट लगने से धर्मेंद्र मौके पर बेहोश हो गए। इसके बाद हरिवंश शर्मा के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है घटना के बाद परिजन दोनों को लेकर रन्नौद थाने पहुंचे। रन्नौद थाना प्रभारी राजीव दुबे के अनुसार पुलिस ने नरेंद्र यादव और शौरभ यादव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.