pub-7443694812611045 कलेक्टर अर्पित वर्मा का आदेश धराशाई - रोड पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, जिम्मेदार किस पर होगी कार्यवाही ।। - Agnichakra

कलेक्टर अर्पित वर्मा का आदेश धराशाई - रोड पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, जिम्मेदार किस पर होगी कार्यवाही ।।

 



बॉक्स :- जिलाधीश महोदय का आदेश चंद रोज अमल में,बाद में अनदेखा,।।


फरहान काजी रन्नौद ।। शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने विगत दिनों पूर्व एक आदेश निकाला था जिसमें हर क्षेत्र के जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि रोड पर किसी भी प्रकार की दुधारू गैर दुधारू गोवंश रोड पर नहीं मिलना चाहिए ऐसी स्थिति बनी तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी आदेश जारी हुआ तो तत्काल प्रत्येक कस्बे,गांव में जमीनी स्तर पर नगरीय प्रशासन,पंचायत व अन्य जिम्मेदारों ने मोर्चा संभाला और रोड पर आवारा मवेशियों को नगर की मुख्य रोड से भगा कर किसी सुरक्षित स्थान पर गोवंश को बंद कराया गया जिसके बाद एक दो दिन तक तो रोड पर आवारा गोवंश का झुंड नहीं मिला जिसके बाद ही शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का आदेश पुराना हुआ तो फिर वही आलम शुरू हुआ कि रन्नौद नगर के वार्ड क्रमांक 15 से लेकर 4,10,11,12,8 इन वार्डो की सीमा की मुख्य रोड पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगने लगा जिससे रास्ते चलते राहगीरों व वाहन चालक परेशान होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं अब जिम्मेदार किन रूप में नगर सहित आसपास के क्षेत्र से आवारा गोवंश को हटाने क्या पहल करते हैं देखना अतिशयोक्ति।।




जानकारी के अनुसार :- बुधवार शाम को नगर के प्रमुख मार्गो पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा हुआ जिससे आम जन व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में हादसे शिकार होना पड़ रह है यहां बताना अतिशयोक्ति होगा कि कि शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कुछ समय पूर्व एक आदेश जारी किया था जिसमें रोड पर आवारा गोवंश मिलने की स्थिति में एफआईआर की बात कही गई थी उक्त आदेश में लेकिन वह आदेश तो एक दो दिन बाद से धराशाई हो गया ओर रोड पर गोवंश का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।। 




नगर की मुख्य रोड से गोवंश का न हटना एक बड़ा सवाल पैदा करता है कि जब एक जिला कलेक्टर का आदेश पर जमीनी स्तर के जिम्मेदार अनदेखी कर रोड पर गोवंश को घूमने फिरने पर मजबूर कर रहे हैं ऐसी स्थिति में आगे राज्य शासन या केंद्र शासन कुछ बड़ा नियम लागू करे तो वह भी आदेश धराशाई हो जाएगा आखिर क्या वजह रहती है कि वरिष्ठ स्तर से आदेश होने के बाद जमीनी स्तर के जिम्मेदार उसको मट्टी मोल समझ कर मामले से इति श्री दर्ज कर लिया करते हैं, ।।



अब गोर करने वाली बात यह होगी कि शिवपुरी कलेक्टर का आदेश फिर से अमल में लिया जाएगा या नहीं या यूं ही रोड पर आवारा गोवंश को मारने छोड़ दिया जाएगा वह देखना दिलचस्व होगा पूरा घटना क्रम,।।






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.