विशाल तिरंगा यात्रा से गूंजा रन्नौद,राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर।।
फरहान काजी रन्नौद।। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रन्नौद नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जगह-जगह नागरिकों द्वारा तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया राष्ट्रगीत और देशभक्ति के गीतों पर युवा उत्साह के साथ झूमते नजर आए।।
बता दे कि यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा गया कि तिरंगा हमारी शान और हमारी पहचान है।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र गोटू जैन, भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह यादव, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह सिकरवार, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दंगल सिंह गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष राजकुमारी-जमुना कुशवाह, नंदकुमार यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमपाल सिंह दांगी, सीएमओ विष्णु भदकारिया, महाविद्यालय प्राचार्य कीर्ति सिंह कुशवाहा एवं थाना प्रभारी राजीव दुवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं