pub-7443694812611045 दर्दनाक सड़क हादसा - : बाइक और बोलेरो में भीषण भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल।। - Agnichakra

दर्दनाक सड़क हादसा - : बाइक और बोलेरो में भीषण भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल।।

 






बॉक्स :- एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया,जहां स्थिति नाजुक बताई गई है।।


फरहान काजी रन्नौद ।। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में काजी फार्म हाउस के समीप शुक्रवार को बाइक और बोलेरो की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।




जानकारी के अनुसार, बाइक सवार शिवपुरी से अपने गांव पिपरोदा आलम की ओर जा रहे थे इसी दौरान रन्नौद की ओर से आ रही बोलेरो क्रमांक एमपी 08 सीए 4355 की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रंजीत पुत्र सुदर्शन लोधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी पिपरोदा आलम की मौत हो गई वहीं बाइक सवार तेजपाल पुत्र प्रकाश लोधी उम्र 25 वर्ष पुष्पेंद्र पुत्र लल्लू लोधी और बंटी पुत्र बृजभान लोधी, सभी निवासी पिपरोदा आलम, घायल हो गए।।



घटना की सूचना मिलते ही रन्नौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रन्नौद अस्पताल लाया गया हालत गंभीर होने पर तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर कर दिया गया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बदरवास भेजा गया है बताया जा रहा है कि हादसे के समय क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही थी सड़क पर फिसलन के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.