pub-7443694812611045 धंसका रन्नौद पिछोर मार्ग, तीन दिन तक लगातार जाम के हालात जाम से परेशान हुए यात्री व वाहन चालक, रुड करना पड़ा डायवर्ड।। - Agnichakra

धंसका रन्नौद पिछोर मार्ग, तीन दिन तक लगातार जाम के हालात जाम से परेशान हुए यात्री व वाहन चालक, रुड करना पड़ा डायवर्ड।।

 





रही चौराहा पर सड़क धसकने से ट्रक फंसा लगा रहा जाम।।



फरहान काजी रन्नौद - शिवपुरी ।। लगातार हो रही बारिश के कारण रन्नौद-पिछोर मार्ग पर रही चौराहे के पास डामर रोड धसक गई है। पिछले तीन दिन से धंसकी हुई सड़क के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा बीचों-बीच से बैठ गया है, जिसमें रोजाना वाहन फंस रहे हैं,आज एक ट्रक के फंसने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम में करीब एक दर्जन यात्री बसें फंस गईं जिससे यात्री परेशान होते रहे।।




जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह रन्नौद पिछोर का मुख्य मार्ग है जहां से रोजाना करीब पांच हजार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क धंसने के कारण यात्री बसों को रास्ता बदलकर लंबा चक्कर लगाना पड़ा है। तीन दिन से लगातार जाम की स्थिति बन रही लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क दुरुस्त कर आवागमन सुचारू कराने की मांग की।।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.