रन्नौद में स्थित 23 सितंबर को अकीदत व एहतराम के साथ मनाई जाएगी ग्यारहवीं शरीफ।।
फरहान काजी रन्नौद ।। खानकाह-ए-आलिया कादरिया (गौसिया), रन्नौद जिला शिवपुरी में हर साल की तरह इस साल भी ग्यारहवीं शरीफ का मुबारक कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 बुधवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।।
इस मौके पर मजलिस-ए-गौसे आजम एवं ग्यारहवीं शरीफ की रोशनी शरीफ का खास आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दूर-दराज से आने वाले उलेमा-ए-किराम एवं जायरीन शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुक़र्रिर-ए-खुसूसी हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती इरशादुल कादरी अजहरी साहब, पाटन-जबलपुर विशेष रूप से तकरीर फरमाएंगे।।
कार्यक्रम में नात-ए-पाक तकरीर और अन्य दीनी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है वहां के आयोजक हजरत पीर सैयद तनवीर अहमद कादरी ने तमाम अहले-रन्नौद एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकत कर ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक कार्यक्रम को कामयाब बनाने की अपील की है।।

कोई टिप्पणी नहीं