pub-7443694812611045 रन्नौद क्षेत्र में पादरी गैंग की दस्तक, पुलिस की सक्रियता से ,नहीं हो सकी चोरी + लूट.....?? - Agnichakra

रन्नौद क्षेत्र में पादरी गैंग की दस्तक, पुलिस की सक्रियता से ,नहीं हो सकी चोरी + लूट.....??

 






बॉक्स :- देर रात्रि शातिर बदमाशों ने रन्नौद माडा घाटी पर,बीच रोड पर पत्थर रखकर, धारदार तार लगा कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम,।।



फरहान काजी रन्नौद।। मंगलवार - बुधवार दरमियानी रात्रि में पादरी गैंग की रन्नौद थाना क्षेत्र में दस्तक मची सनसनी कोई अप्रिय बड़ी घटना को अंजाम देने माडा घाटी पर बिछाए पत्थर लगाया तार का जाल मची सनसनी रन्नौद थाना पुलिस हुई सक्रिय तो भाग खड़े हुए बदमाश देर रात्रि पुलिस टीम ने चलाया सर्चिंग अभियान काफी प्रयास करने पर पारदी गैंग के शातिर बदमाश हुए नो दो ग्यारह, ।।




जानकारी के अनुसार पुलिस को पारदी गैंग की रन्नौद क्षेत्र में दस्तक की खबर मिल गई थी इसी के चलते पुलिस ने गश्त तेज कर दिया था बता दे कि रन्नौद पुलिस को एक मुखबिर के जरिए खबर मिली कि रन्नौद के माडा घाटी पर पत्थर बिछा कर पारदी गैंग के बदमाशों ने रेकी कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी जैसे ही रन्नौद पुलिस को सूचना मिली बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए दबिश दे डाली गनीमत यह रही कि रात्रि का अंधेरा पा कर बदमाश भाग खड़े हुए,।।



बॉक्स :- बता दे कि रन्नौद पुलिस ने आम जन से व रास्ते चलते राहगीरों से सतर्क रहने की सलाह दी है पुलिस प्रशासन का कहना है कि हमारे होते हुए बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सकते हैं हमारी टीम लगातार हर मूमेंट पर सक्रिय है फिर भी आम जन सक्रिय रहे ओर पारदी गैंग की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया है अब देखना यह होगा कि पारदी गैंग घटना को अंजाम देने से रोक पाते हैं या पारदी गैंग कोई अगली रेकी कर घटना को अंजाम देकर आम जन की नींद हराम करेगा वह देखना दिलचस्व होगा।।



मुखबिर तंत्र के अनुसार पांच बाईकों से क्षेत्र में दी पारदी गैंग ने दस्तक माडा की ओर से आ रही लोडिंग वाहन के समाने मिले अनेकों पत्थर बदमाशों को चकमा देकर सुरक्षित निकलने में सफल हुआ लोडिंग वाहन चालक,।।



इनका कहना है, जागेश सिंह सिकरवार प्रधान आरक्षक रन्नौद,। हमें देर रात्रि सूचना मिली कि गुना के पारदी गैंग के बदमाश ने रन्नौद थाना क्षेत्र में दस्तक दी है,साथ ही माडा घाटी की सूचना मिली कि घाटी पर बदमाशों ने रोड पर पत्थर डाल कर तार का जाल बिछा के कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है मौके पर पहुंचे जब तक बदमाश भाग चुके थे पारदी गैंग गुना टीम के लोग थे , मौके से तार भी जप्त किया है।।






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.